नेत्रहीन युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

धार। औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में एक नेत्रहीन युवती से बलात्कार का मामला सामने आया है. युवती के रिश्तेदार के परिचित ने ही नेत्रहीन युवती के साथ दो बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

घर में अकेला पाकर वारदात को दिया अंजाम
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता इलाके में अपने भाई के साथ रहती है. भाई और पूरा परिवार मजदूरी के लिए जाता है. ऐसे में युवती अकेली ही घर पर रह जाती है. इसी दौरान एक परिचित ने मौका पाकर डेढ़ वर्ष के भीतर दो बार युवती के साथ दुष्कर्म किया. युवती ने दुष्कर्म की घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी.

युवती के नेत्रहीन होने का उठाया फायदा
परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया. मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया था. इस मामले में आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया. आरोपी युवती के परिवार का परिचित है और नजदीक ही रहता है. युवती के नेत्रहीन होने की की वजह से आरोपी ने डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

धार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि नेत्रहीन युवती के साथ उसके रिश्तेदार के परिचित ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. शिकायत पर प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!