UP सरकार ने बकरीद के लिए जारी किये गाइडलाइंस, 50 से ज्यादा लोगों के इकट्ठे होने पर लगाई रोक

उत्तर प्रदेश सरकार ने 21 जुलाई को मनाए जाने वाले बकरीद त्योहार के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी है। इस नई गाइडलाइंस में कोरोना महामारी के फैलने की आशंका के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि किसी समुदाय की भावना आहत ना हो। राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा करने के लिए अधिकारियों के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को बकरीद पर्व के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के भी निर्देश दिए हैं।

क्या कहती है नई गाइडलाइन्स?

त्योहार से जुड़े किसी आयोजन में एक समय में 50 से अधिक लोगों एक जगह पर एकत्र होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बकरीद के मौके पर गाय, ऊंट और अन्य किसी प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी पर रोक लगा दी गई है।
सार्वजनिक स्थलों पर जानवरों की कुर्बानी पर पाबंदी रहेगी। इसके लिए चिन्हित स्थलों या निजी परिसरों का ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

इस दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
इस साल 21 जुलाई को बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन ईदगाहों और प्रमुख मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज सुबह 6 बजे से लेकर 10 बजकर 30 मिनट तक अदा करने की तैयारी है। बकरीद के दिन सुबह में नमाज अदा करने के साथ ही ईद मनाने की शुरुआत हो जाती है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में 18 जुलाई को 56 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं और एक दिन में 7 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 17,07,847 पहुंच गई है और अब तक राज्य में 22,721 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। इसी को देखते हुए बकरीद के दौरान ज्याद संख्या में लोगों के इकट्ठा होने से रोका जा रहा है। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए कांवड़ यात्रा पर भी रोक लगा दी थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!