इराक की राजधानी बगदाद में बम धमाका, 25 लोगों की मौत

बगदाद |

इराक की राजधानी बगदाद के उपनगर में सोमवार को सड़क किनारे हुए बम धमाके में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि धमाका सद्र शहर में एक भीड़भाड़ वाले बाजार में हुआ।

यह धमाका ईद-उल-अजहा से एक दिन पहले हुआ है जब लोग बाजार में खरीदारी में व्यस्त थे। किसी भी संगठन ने धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन इस्लामिक स्टेट इलाके में पहले इस तरह के हमलों की जिम्मेदारी लेता रहा है। इससे पहले अप्रैल में सद्र शहर में हुए कार बम धमाके में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई थी।

इराकी सेना के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी ने बाजार के क्षेत्र के लिए जिम्मेदार संघीय पुलिस रेजिमेंट के कमांडर को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है । बयान में यह भी कहा गया है कि इसकी जांच की जा रही है। इस साल यह तीसरा मौका है जब बाजार में धमाका हुआ है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!