ग्रहों के सेनापति मंगल आज बदल रहे अपनी राशि

हिंदू धर्म के हिसाब से मंगलवार, 20 जुलाई का दिन काफी खास है। इस दिन देवशयनी एकादशी होने के साथ ही ग्रहों के सेनापति मंगल अपनी राशि बदल रहे हैं। मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करके शाम 6 बजकर 19 मिनट पर सिंह राशि में गोचर करेंगे। मंगल के राशि परिवर्तन से सभी राशि के लोगों के जीवन पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूरी पड़ेगा, लेकिन ज्योतिष गणनाओं के मुताबिक मेष, कन्या, मकर और मीन राशि ले लोगों को विशेष रूप से सावधान रहना होगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को इस दौरान प्रेम संबंध में धोखा मिल सकता है और घर में भी पारिवारिक कलह रह सकती है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। हालांकि, आर्थिक जीवन ठीक रहेगा और निवेश के लिए समय ठीक है। किसी पर विश्वास न करें और लेनदेन के मामले में सावधान रहें।

वृषभ राशि

आपके लिए समय अनुकूल है चाहें तो संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। व्यापार में भी कोई अच्छा सौदा होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन भी ठीक रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को इस दौरान नौकरी मिल सकती है। अच्छे अवसर हाथ से ना जाने दें। अगर नौकरी बदलना चाहते हैं तो यही उचित समय है। निवेश में भी दीर्घकालिक लाभ के संयोग हैं।

कर्क राशि

नौकरी पेशा और व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। शौक को बिजनेस में बदल सकते हैं। परिवार का समर्थन मिलेगा। अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं।

सिंह राशि

सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा है। मान-सम्मान बढ़ेगा। दंपत्य जीवन में गलतफहमी न होने दें। प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है।

कन्या राशि

फिजूल खर्चे बढ़ सकते हैं। निवेश कतई न करें। जॉब में परेशानी हो सकती है और व्यापार में नुकसान हो सकता है। हर काम सावाधानी पूर्वक करें।

तुला राशि

सुख-सुविधाओं बढ़ेंगी पर प्रेम संबंध में तनाव रह सकता है और जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। मन लगाकर काम करें लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि

परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खासकर मां का ख्याल रखें। काम बेहतर रहेगा और बॉस खुश रहेंगे। व्यापार में भी लाभ होगा।

धनु राशि

जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय गुजरेगा और प्रेमी-प्रेमिका भी भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। प्रॉपर्टी या धन संपत्ति में निवेश करने और नए बिजनेस की नींव रखने का बेहतर समय है।

मकर राशि

इस राशि के लोगों को बहुत सावधान रहने की जरूरत है। आप दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं खासकर गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। पारिवारिक समस्याएं आ सकती हैं और लेन-देन में भी हानि हो सकती है। किसी ने पैसा लिया है तो जल्द से जल्द वापस मंगवा लें।

कुंभ राशि

वैवाहिक जीवन में भी थोड़ी परेशानियां आएंगी पर आपसी समझ से इसे सुलझ जाएंगी। क्रोध और वाणी पर संयम रखें। ऑफिस में सहयोगी परेशानी बन सकते हैं। बॉस खुश रहेंगे और व्यापार की योजना बना सकते हैं।

मीन राशि

आपके खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। घर वालों की सेहत का भी ध्यान रखें। शत्रुओं से सावधान रहें वो आप पर हावी रहने की पूरी कोशिश करेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!