भारत के खिलाफ पहले दो टी-20 के लिए विंडीज टीम घोषित,सुनील नरेन को भी शामिल किया

भारत के खिलाफ 3 अगस्त से शुरु हो रहे तीन टी-20 सीरीज के पहले दो मैच के लिए वेस्टइंडीज ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। कार्लोस ब्रैथवेट की कप्तानी वाली टीम में 32 साल के कीरोन पोलार्ड और अनुभवी स्पिनर सुनील नरेन को भी शामिल किया गया। 22 महीने बाद नरेन की टी-20 टीम में वापसी हुई। उन्होंने पिछला मैच 16 सितंबर 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज एंथनी ब्रैम्बल को पहली बार जगह दी गई।

क्रिस गेल को टीम में शामिल नहीं किया गया

  1. तीन टी-20 सीरीज का शुरुआती दो मैच अमेरिका के फ्लोरिडा में 3 और 4 अगस्त को खेला जाएगा। तीसरा मैच 6 अगस्त को वेस्टइंडीज के गुयाना में होगा। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक तीसरे मैच से पहले 15 सदस्यीय टीम में बदलाव किया जा सकता है।
  2. क्रिस गेल को टीम में जगह नहीं दी गई। वे कनाडा में टी-20 लीग खेलेंगे। चयन समिति के अंतरिम अध्यक्ष रॉबर्ड हेन्स ने कहा कि गेल ने पहले ही अपना नाम वापस ले लिया था। उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज जॉन केम्पबेल को टीम में शामिल किया गया।
  3. वर्ल्ड कप में चोट के कारण बाहर हुए आंद्रे रसेल को टीम में रखा गया है। उन्हें सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। बाएं हाथ के स्पिनर खेरी पिएरे को भी टीम में शामिल किया गया। विकेटकीपर के तौर पर निकोलस पूरन टीम की पहली पसंद होंगे। ब्रैम्बल को बैकअप के तौर जगह दी गई है।
  4. पहले दो टी-20 के लिए वेस्टइंडीज की टीम : कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), सुनील नरेन, कीमो पॉल, खेरी पिएरे, कीरोन पोलार्ड, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, आंद्रे रसेल, ओशाने थॉमस, एंथनी ब्रैम्बल (विकेटकीपर), जॉन कैम्पबेल, शेल्डन कॉटरेल, शिमरॉन हेटमायर, इविन लेविस।
वेस्टइंडीज के कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट और स्पिनर सुनील नरेन।
सुनील नरेन
  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!