पेगासस जासूसी कांड: इस चुनावी रणनीतिकार का बड़ा आरोप, ‘5 बार मोबाइल हैंडसेट बदला, लेकिन जारी है हैकिंग’

नई दिल्ली। इजरायल के पेगासस (Pegasus) सॉफ्टवेयर के जरिए फोन टैपिंग और जासूसी की रिपोर्ट आने के बाद बवाल मचा हुआ है. Pegasus Scandal : विपक्षी नेताओं, पत्रकारों, केंद्रीय मंत्रियों समेत चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को भी Pegasus स्पाइवेयर का इस्तेमाल करने वाली अज्ञात कंपनी ने अपना निशाना बनाया था. इस मामले में प्रशांत किशोर ने कहा कि पांच बार मोबाइल हैंडसेट बदला, लेकिन हैकिंग जारी है. द वायर की रिपोर्ट में फोरेंसिक विश्लेषण के हवाले से लिखा गया है कि प्रशांत किशोर के फोन से हालही 14 जुलाई को छेड़छाड़ की गई थी। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
प्रशांत किशोर ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के प्रचार में बड़ी भूमिका निभाई थी, जिसके बाद भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में आई थी. इसके बाद से भाजपा की कई विरोधी पार्टियों ने उनसे संपर्क किया. प्रशांत किशोर ने उन पार्टी के लिए काम भी किया. हालही में पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और तमिलनाडु में एमके स्टालिन की जीत का भी श्रेय उन्हें दिया गया.

300 भारतीय नंबरों की हैकिंग लिस्ट

द वायर की रिपोर्ट में बताया गया कि 300 भारतीय नंबरों की हैकिंग लिस्ट मिली है, जिन्हें निशाना बनाया गया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी, टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और दूसरे केंद्रीय मंत्री प्रह्ललाद पटेल का नंबर भी उस हैकिंग लिस्ट में शामिल था. 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले 2018-2019 के बीच इन नंबरों को निशाना बनाया गया था. हालांकि, इस मामले पर सरकार की ओर से भी सफाई आई थी. सरकार ने हैकिंग में शामिल होने से साफ इनकार किया है.

इस मामले को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार क़ानून और संविधान की हत्या कर रही है. मोदी सरकार ने देशद्रोह किया है, राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ किया है. मोदी सरकार बेडरूम की बातें भी सुन रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!