MP में खुलेंगे स्कूल: जीरो एक्टिव केस वाले जिलों में ही खुलेंगे स्कूल, समीक्षा बैठक में सीएम ने लिया फैसला

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने 26 जुलाई से 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए स्कूल खोलने का भले ही ऐलान कर दिया हो, लेकिन सरकार ने यह भी साफ किया है कि जीरो एक्टिव केस वाले जिलों में ही स्कूल खोले जाएंगे. इसके अलावा स्कूल खोलने का अंतिम फैसला डिस्ट्रिक्ट मैनेजमेंट कमेटियों लेंगी. कोरोना और स्कूल खोले जाने की तैयारियों को लेकर की गई समीक्षा बैठक सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह फैसला लिया है. इस निर्णय के बाद भोपाल और इंदौर में 26 जुलाई से स्कूल खोले जाने पर संशय बना हुआ है.

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 26 जुलाई से कक्षा 11वीं और 12वीं के स्कूल शुरू करने का अंतिम निर्णय डिस्ट्रिक्ट क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियां लेंगी. जिन जिलों में कोरोना के एक भी केस नहीं है, वहां स्कूल संचालित किए जा सकेंगे, लेकिन इस संबंध में आखरी फैसला डिस्ट्रिक्ट मैनेजमेंट कमेटी लोगों से विचार विमर्श करने के बाद ही लेंगे. ऐसी स्थिति में भोपाल और बड़े शहरों में 26 जुलाई को स्कूल खोले जाने को लेकर संशय है. मौजूदा स्थिति में भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में कोरोना के एक्टिव केस है, इसके अलावा इन जिलों में अभी भी कोरोना के केस सामने आ रहे हैं.

शुरुआत में सिर्फ 1 दिन लगाए जाएंगे स्कूल

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि 50 फीसदी क्षमता के साथ कक्षा 11वीं और 12वीं क्लास का संचालन 26 जुलाई से शुरू किया जाएगा. शुरुआत में प्रयोग के तौर पर सिर्फ एक दिन क्लासेस लगाई जाएंगी. अगस्त माह के पहले हफ्ते से 50 फीसदी क्षमता के साथ कक्षाएं लगाई जाएंगी. कक्षा के 50% स्टूडेंट 2 दिन आए और बाकी 50 फीसदी अगले 2 दिन स्कूल आएंगे. इस तरह एक हफ्ते में 4 दिन स्कूल लगेंगे.

कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से होगा पालन

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल में कोरोना गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखना होगा. स्कूल में बच्चों को एक कुर्सी छोड़कर बैठाया जाएगा. साथ ही मास्क, सैनिटाइजर का सख्ती से पालन कराना होगा.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!