राजधानी के नहाटा मार्केट में एक करोड़ का जेवर पार

रायपुर |

राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित नहाटा मार्केट के नगीना नूपुर ज्वेलर्स शॉप में चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। नगीना नूपुर ज्वेलर्स शॉप से लगभग एक करोड़ रुपए की जेवर पार होने की खबर आ रही है। इसके साथ ही करीब चार लाख रुपये कैश भी गायब हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंच गई है और जांच में जुट गई है। प्राथमिक जांच में नौकर प्रकाश पर ही चोरी करने की आशंका है।

बताया जा रहा है कि राजस्थान का रहने वाला है नौकर प्रकाश। उसे करीब डेढ़ महीने पहले ही काम पर रखा गया था। फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुट गई है। पुलिस जानकारी के अनुसार, सराफा कारोबारी नरेंद्र दुग्गड़ रात करीब 10.30 बजे को दुकान का शटर बंद कर घर चले गए थे। दुकान के शटर तोड़ने या सेंधमारी करने का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला है। इसके चलते चोरी के संदेह की सुई सीधे-सीधे नौकर प्रकाश की ओर घूम रही है।

रविवार बंदी होने का चोरों ने फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरा के आधार पर खोजबीन कर रही है। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला-अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!