कोहली पहले स्थान पर कायम, विलियम्सन से 9 रेटिंग अंक आगे; टीम इंडिया भी टॉप पर

  • गेंदबाजी रैंकिंग में भारत के अश्विन-जडेजा टॉप-10 में शामिल
  • टीम रैंकिंग में इंग्लैंड चौथे और ऑस्ट्रेलिया पांचवें स्थान पर

खेल डेस्क. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को टेस्ट रैंकिंग जारी की। भारतीय कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजों में पहले स्थान पर हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन दूसरे और भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा तीसरे स्थान पर हैं। कोहली के 922 रेटिंग अंक हैं। इस मामले में वे विलियम्सन से 9 रेटिंग अंक आगे हैं। पुजारा के 881 रेटिंग अंक है। टीम रैंकिंग में भारत पहले, न्यूजीलैंड दूसरे, दक्षिण अफ्रीका तीसरे, इंग्लैंड चौथे और ऑस्ट्रेलिया पांचवें स्थान पर है।

एंडरसन चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे

  1. गेंदबाजों में भारत के रविचंद्रन अश्विन औऱ रवींद्र जडेजा टॉप-10 में शामिल हैं। अश्विन छठे और जडेजा 10वें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ चारदिवसीय टेस्ट से बाहर हो गए हैं। वे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज हैं। पहले स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस के 878 रेटिंग अंक हैं। एंडरसन उनसे 16 रेटिंग अंक पीछे हैं।
  2. ऑलराउंडर्स में जडेजा भारत के टॉप खिलाड़ी हैं। वे तीसरे स्थान पर बरकरार हैं। वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर 439 अंक के साथ पहले स्थान पर हैं। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन दूसरे पायदान पर हैं। उनके 399 रेटिंग अंक हैं। जडेजा के 387 रेटिंग अंक हैं।
  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!