संसद सत्र के पहले दिन हंगामा, पीएम मोदी ने विपक्ष पर किया पलटवार

संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। पहले ही दिन विपक्ष ने हंगामा किया। दरअसल, पंरपरा के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवनियुक्त सदस्यों और मंत्रियों से सदन का परिचय करवाना चाहते थे, लेकिन जैसे ही पीएम मोदी ने बोलना शुरू किया, विपक्ष सदस्य हंगामा करने लगे। इस पर पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि मेरे अनुसूचित जाति और पिछड़ी जाति के साथी मंत्री बनकर आए हैं, यह कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। किसान परिवार और गांव से आने वाले सांसद मंत्री बने हैं, यह कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा है।

वहीं, सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोहराया कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, विपक्षी दल तीखे सवाल पूछे, लेकिन सरकार का जवाब सुनने के लिए भी तैयार रहे। सरकार कोरोना और टीकाकरण पर सार्थक चर्चा के लिए तैयार है। कोई कमियां रह गई हैं तो उन्हें भी दूर करने का प्रयास हो। बता दें, कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका के साथ ही पेट्रोल और डीजल के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बीच शुरू हो रहे इस Parliament Monsoon Session 2021 का पहला दिन हंगामेदार हो सकता है। किसान आंदोलन और कृषि बिल का मुद्दा भी उठ सकता है। वैसे सरकार ने कहा है कि वह सभी मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार है। सरकार की कोशिश है कि 13 अगस्त तक चलने वाले इस सत्र के दौरान 20 बिल पारित करवाए जाए। वहीं प्रदर्शनकारी किसान भी अपनी तैयारी में जुटे हैं। किसानों का कहना है कि जब तक संसद का यह सत्र चलेगा, तब तक वे जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन देंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!