टॉफी के पैकेट में छुपाकर ले जा रहे 12 लाख रुपए का 82 किलो गांजा,महिला सहित तीन गिरफ्तार, आंध्रप्रदेश से मुरैना ले जा रहे थे खपाने

मुरैना। जिले के नूराबाद थाना पुलिस ने शुक्रवार को तिलहन संघ के पास दौरावली रोड पर कार्रवाई करते हुए 82 किलो गांजे की खेप जब्त की है. तस्कर रायपुर से गांजा को टॉफी के पैकेटों में भरकर कार से उत्तरप्रदेश की ओर ले जा रहे थे. गांजे की खेप के साथ पुलिस ने 3 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.जिसमें पकड़े गए तस्करों में एक महिला भी बताई गई है.पकड़े गए गांजे की कीमत 12 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है.नूराबाद थाना पुलिस ने एक महिला सहित तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है.

जब्त किया 82 किलो गांजा

बानमौर एसडीओपी दीपाली चंदोलिया ने के मुताबिक नूराबाद थाना पुलिस लगातार गांजा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है.शुक्रवार को मुखबीर से सूचना मिली की दिल्ली के पास काले रंग की कार में गांजा भरकर मुरैना की ओर ले जाया जा रहा है. इसी सूचना पर पुलिस ने नेशनल हाइवे पर नाकाबंदी की. पुलिस की नाकाबंदी देखते ही कार चालक ने कार को दौहरावली रोड पर दौड़ा दिया.जिसके बाद पुलिस ने इस कार का पीछा कर तिलहन संघ के पास से इसे पकड़ लिया.कार में आगे की सीट पर एक महिला बैठी, एक चालक और एक व्यक्ति बैठा हुआ था. जिन्हें हिरासत में लेकर कार की तलाशी ली तो कार की डिग्गी में टॉफी के पैकेटों में गांजा भरा हुआ था. जिसे जब्त कर थाने लाया गया.

12 लाख 30 हजार का गांजा जब्त

पकड़े गए गांजा तस्करों में अर्जुन जाटव और पवन जाटव है जोकि ये उत्तरप्रदेश के गौतम बुद्ध नगर और दिल्ली के बदरपुर के निवासी बताए जा रहे है पूछताछ में आरोपी गांजा को आंध्रप्रदेश से लेकर आए थे और उत्तरप्रदेश की तरफ ले जा रहे थे. कार से पुलिस ने कुल 82 किलो गांजा जब्त किया हैं. जिसकी कीमत लगभग 12 लाख 30 हजार रुपए बताई गई है.कार सहित कुल मिलाकर कीमत 20 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है.नूराबाद थाना पुलिस ने एक महिला सहित तीन तस्करों को पकड़ा हैं जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पुछताज की जा रही है.
आंध्रप्रदेश से मुरैना लेकर आए गांजा
पहली बार मुरैना पुलिस ने गांजा तस्करी में किसी महिला की गिरफ्तारी की है.पूछताछ के दौरान तस्करों ने बताया कि महिला को हमेशा गाड़ी में आगे बैठाकर रखते थे. जिससे पुलिस को गाड़ी में परिवार होने का अंदेशा रहे. यही वजह है कि आंध्रप्रदेश से मुरैना तक ये गाड़ी गांजा लेकर आई.

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!