आरएसएस बाल भी बांका नहीं कर सकती, डरने वालों को ही दुनिया डराती है:अकबरुद्दीन ओवैसी

  • एआईएमआईएम पार्टी के विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिम समुदाय से भाजपा को हराने की अपील की
  • अकबरुद्दीन ने कहा- निकाय चुनाव में हमें नहीं जिताना चाहते तो कोई बात नहीं, लेकिन भाजपा को हराएं

हैदराबाद. एआईएमआईएम पार्टी के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार रात आरएसएस पर विवादित बयान दिया। मुस्लिम समुदाय से राज्य में भाजपा को हराने की अपील करते हुए अकबरुद्दीन ने कहा है कि आप लोगों को संघ से डरने की जरूरत नहीं, आरएसएस वाले हमारा बाल भी बांका नहीं कर सकते हैं। अकबरुद्दीन तेलंगाना के करीमनगर में आने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर जनसभा कर रहे थे।

अकबरुद्दीन ने कहा, ‘‘दुनिया उसी को डराती है, जो डरता है। दुनिया उसी से डरती है, जो डराना जानता है। वो 15 मिनट ऐसा जर्ब (झटका) है, जो अभी भी नहीं भर सका। एक वह भी समय था, जब निजामाबाद में एआईएमआईएम का डिप्टी मेयर था। अब निजामाबाद में भाजपा का सांसद है। यदि आप एआईएमआईएम को नहीं जिताना चाहते तो कोई बात नहीं, लेकिन मेरी अपील है कि भाजपा को हराएं।’’

भाजपा के जीतने में हमारी हार है: अकबरुद्दीन
एआईएमआईएम पार्टी के विधायक अकबरुद्दीन ने मुस्लिम समुदाय से अपील करते हुए कहा, ‘‘अब हमें एकजुट होकर मजबूती के साथ खड़ा होना होगा। यदि अगले निकाय चुनाव में भाजपा जीतती है, तो यह हमारी हार होगी। मैं इस बार चुनाव नहीं लड़ रहा हूं, लेकिन मैं लोगों का आशिर्वाद चाहता हूं। हमें आपस में नहीं लड़ना है।’’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!