सिद्धू की कप्तानी के ऐलान से पहले ही संग्राम

नई दिल्ली । पंजाब विवाद को कांग्रेस जितना सुलझाने की कोशिश कर रही है, वह उतना ही उलझता जा रहा है। करीब दो माह की मशक्कत के बाद पार्टी ने सुलह का फॉमूर्ला तय किया था, पर कैप्टन अमरिंदर सिंह के सख्त विरोध को देखते हुए फैसले पर रोक लगा दी है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। इस मुलाकात में राहुल गांधी और प्रदेश प्रभारी हरीश रावत मौजूद थे। इस मुलकात के बाद हरीश रावत ने कैप्टन की तारीफ करने में कोई कोर कसर नहीं छोडी। नाराजगी के बारे में सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि कोई कम्युनिकेशन गैप है, तो वह दखेंगे। नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने की खबरों से कैप्टन नाराज हैं। सिद्धू को अध्यक्ष बनाने का अभी ऐलान नहीं हुआ है, पर कैप्टन ने दस जनपथ को एक नोट भेजकर अपनी नाराजगी दर्ज कराई है। इस बीच, कैप्टन को समझाने की कोशिश जारी है। प्रदेश प्रभारी हरीश रावत जल्द कैप्टन से मुलाकात कर सकते हैं। इस बीच, लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने एक ट्वीट कर मामले को और उलझा दिया। मनीष ने वही दलील दी है, जो सिद्धू को अध्यक्ष बनाए जाने के खिलाफ कैप्टन देते रहे हैं। उन्होंने प्रदेश की आबादी का धार्मिक और जातिगत आंकड़ा पेश करते हुए किसी हिंदू नेता को ही नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की वकालत की है। पंजाब विवाद पर प्रदेश प्रभारी हरीश रावत अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंप चुके हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष जो फैसला करेगी, उसे घोषित कर दिया जाएगा। पर रावत ने गुरुवार को जिस तरह मीडिया में बयान दिया, उससे पार्टी नेतृत्व नाराज है। क्योंकि, हरीश रावत के बयान के बाद ही विवाद बढ़ा है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि रावत को मीडिया में कोई संकेत देने के पहले कैप्टन को भरोसे में लेना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इस तरह की अटकलें कई दिन से लगाई जा रही थीं, पर उस वक्त कैप्टन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, पर जब प्रदेश प्रभारी ने संकेत दे दिए, तो उन्हें लगा कि पार्टी फैसला कर चुकी है और विवाद बढ़ गया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!