जिस देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं होती वो कभी सुरक्षित नहीं होता: गृहमंत्री

नई दिल्ली । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह  बीएसएफ के 18वें अलंकरण समारोह में शामिल हुए. जवानों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने बलिदानियों को सलाम किया. साथ ही ये बात भी कही कि जिस देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं होती वो कभी सुरक्षित नहीं होता. अमित शाह ने कहा मैं उन लोगों को सलाम करता हूं जिन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया है क्योंकि पूरा देश जानता है कि आप सजग बनकर देश की सीमाओं की सुरक्षा कर रहे हैं. इसी कारण आज देश लोकतंत्र के अपनाए हुए विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है, उन बलिदानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता. सीमा सुरक्षा के काम में लगे बीएसएफ र सभी पैरामिलिट्री फोर्स के कारण आज भारत विश्व के नक्शे पर अपना गौरवमय स्थान दर्ज करा रहा है. अमित शाह ने आगे कहा, “सीमा सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा है. हमारे सामने कई चुनौतियां हैं. मुझे अपने अर्धसैनिक बलों पर पूरा भरोसा है. पीएम मोदी के तहत, हमारी एक स्वतंत्र रक्षा नीति है, जिसने हमारी संप्रभुता को उसी भाषा में जवाब देने की चुनौती देने वालों को चेतावनी दी.” सीमा सुरक्षा बल का अलंकरण समारोह का आयोजन 2003 से हर साल बीएसएफ के प्रथम महानिदेशक और पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित केएफ रूस्तमजी के जन्मदिवस के अवसर पर किया जाता है. लेकिन इस साल कोरोना महामारी के चलते इसका आयोजन आज किया जा रहा है. इस साल 27 सीमा प्रहरियों जिनमें 14 ‘वीरता के लिए पुलिस पदक’ और 13 ‘सराहनीय सेवा के लिये पुलिस पदक’ (3 सेवानिवृत सहित) से अलंकृत किया जाएगा.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!