MP के विदिशा में बड़ा हादसा, लड़की को बचाने में कुएं में गिरी भीड़, अबतक 3 की मौत, बचाव कार्य जारी

विदिशा। जिले के गंजबासौदा के लाल पठार क्षेत्र में कुआं धंसने से हुए हादसे में अब तक 3 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं. करीब 15-20 लोगों के अभी भी कुएं में फंसे होने की आशंका है. पीड़ितों के लिए सरकार ने आर्थिक मदद की घोषणा की है. मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मामले पर नजर बनाए हुए हैं. सीएम ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं.हादसे में करीब 40 लोग एक कुएं में गिर गए हैं. जिनमें से 25 लोगों को बचा लिया गया है. मौके पर पहुंची एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. हादसा उस वक्त हुआ जब एक बच्चा कुएं में जा गिरा. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग बच्चे को निकालने की जुगत में लगे हुए थे. कुएं की मुंडेर पर कई लोग खड़े थे. जिस वजह से मुंडेर धंस गई और ये हादसा हो गया.

मंत्री विश्वास सारंग, भोपाल कमिश्नर पहुंचे

घटना के काफी समय बाद भी कुएं में धंसे करीब 15 लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. हालांकि 25 लोगों को जरूर बचा लिया गया है. दूसरी तरफ स्थिति पर नजर रखने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज के निर्देश पर मंत्री विश्वास सारंग और भोपाल कमिश्नर कवींद्र कियावत भी मौके पर पहुंच गए हैं. देर रात पहुंचे मंत्री सारंग और कमिश्नर ने मॉनिटरिंग का जिम्मा संभाला हुआ है

सीएम शिवराज खुद ले रहे हर अपडेट

घटना के बाद हर स्थिति पर सीएम शिवराज की नजर है. वह पल-पल की अपडेट ले रहे हैं. ट्विटर के माध्यम से भी वह मौके की जानकारी दे रहे हैं. सीएम शिवराज ने ट्वीट कर बताया कि मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं, इसके अलावा पीड़ितों को हरसंभव चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है.

CM शिवराज के निर्देश पर बना कंट्रोल रूप

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फौरन कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए. ट्वीट कर सीएम ने कहा, ‘पूरी ताकत से प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लगा हुआ है. मैंने इसी स्थान को कंट्रोल रूम बना दिया है. लगातार मैं सीधे राहत एवं बचाव कार्य के संपर्क में हूं. बेहतर से बेहतर प्रयास करके हम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाएंगे’.

कुएं की मुंडेर टूटने से हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार लाल पठार में नल जल योजना का एक पुराना कुआं बना था. जिसको छत बनाकर ढंक रखा था. इसी में बने ढक्कन की जगह से बच्चे कुएं में कूदकर नहाते थे. गुरुवार को भी कुछ बच्चे उसमें नहा रहे थे, तभी एक बच्चा कुएं में डूब गया. बच्चे को बचाने के लिए कुछ लोग कुएं में कूदे, वहीं कुछ लोग कुएं के ऊपर मुंडेर पर खड़े थे. इस दौरान अचानक वजन बढ़ने से कुआं धंस गया और करीब 40 लोग उसमें समा गए.

CM का दिल्ली जाना कैंसिल

सीएम शिवराज सिंह चौहान गुरुवार रात 9 बजे दिल्ली रवाना होने वाले थे. लेकिन उनके जाने से पहले ही गंजबासौदा में ये हादसा हो गया. जिसके बाद सीएम ने अपना दिल्ली जाना कैंसिल कर दिया. उन्होंने रात को विदिशा में ही रुकने का फैसला लिया है. अब हो सकता है कि शुक्रवार को सीएम शिवराज दिल्ली रवाना हो. सीएम दिल्ली में ग्वालियर के लिए शुरू हो रही फ्लाइट का वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे हैं. दोपहर 12 बजे यह कार्यक्रम होगा.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!