केंद्रीय बजट एक क्रांतिकारी दस्तावेज, व्यापारियों के लिए बेहद लाभप्रद: व्यापार संगठन

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी.भारतिया और राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने बजट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार ने देश में व्यापार और वाणिज्य को सुव्यवस्थित करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

नई दिल्ली :कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने संसद में आज वित्त मंत्री द्वारा पेश केंद्रीय बजट को एक क्रांतिकारी दस्तावेज बताया है जिसमें व्यापारी समुदाय और एसएमई क्षेत्र को प्राथमिकता में रखा गया है । बजट में की गई घोषणाओं को अगर एक निश्चित समय सीमा के साथ रणनीतिक तरीके से लागू किया जाए तो निश्चित रूप से भारत को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था में बदलने में देर नहीं लगेगी बजट घोषणाएं देश में अधिक निर्यात को बढ़ाएंगी और भारत वैश्विक बाजार में अधिक हिस्सेदारी हासिल कर सकेगा। बजट में की गई घोषणाएं देश में घरेलू व्यापार और विनिर्माण (मैनुफैक्चरिंग) को प्रोत्साहित करेंगी।

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी.भारतिया और राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने बजट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार ने देश में व्यापार और वाणिज्य को सुव्यवस्थित करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। घरेलू विनिर्माण और आंतरिक व्यापार, किफायती आवास, डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने, श्रम कानूनों को सुव्यवस्थित करने, सोशल स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना, विभिन्न क्षेत्रों के लिए ब्लू प्रिंट की स्थापना, ग्रामीण भारत को आधुनिक प्रणाली में शामिल करना, कारीगरों को वैश्विक बाजार से जोड़ना गैर बैंकिंग वित्त कंपनियां को महत्व देना बजट की महत्वपूर्ण घोषण हैं जो राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के लिए गेम चेंजर साबित होंगी। देश भर में बड़े बुनियादी ढांचे के विकास पर सरकार का ध्यान एक और महत्वपूर्ण क्षेत्र है जो देश के व्यवस्थित विकास के लिए अत्यधिक आवश्यक है।

होम लोन के ब्याज पर 3.5 लाख तक छूट

भरतिया और खंडेलवाल ने कहा बजट विकासोन्मुखी है और अर्थव्यवस्था के विकास की ओर केंद्रित है। पेमेंट मोबिलिटी कार्ड और बैंक और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा डेबिट और क्रेडिट कार्ड के उपयोग के लिए बैंक शुल्क को अपनाने से भुगतान के डिजिटल मोड को अपनाना बढ़ेगा। जीएसटी डीलर द्वारा लिया गया 2 प्रतिशत ब्याज व्यवसाय करने की लागत को कम करेगा। बैंकिंग प्रणाली में 70 हजार करोड़ का पम्पिंग और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी के लिए मानदंडों में ढील देने से बाजार में तरलता बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे व्यापार की मात्रा बढ़ेगी। सरकार ने सिक्कों की नई श्रृंखला को बाजार में लाने का प्रस्ताव दिया है जो स्वागत योग्य है। कॉर्पोरेट टैक्स को घटाकर 25% का स्लैब पार्टनरशिप फर्म को भी मिलना चाहिए। स्टार्ट अप के लिए एंजेल टैक्स में छूट एक स्वागत योग्य प्रावधान है। आवास क्षेत्र को दिए गए प्रोत्साहन से निर्माण सामग्री के व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा।

बजट में हुए क्या-क्या बड़े ऐलान,

भरतिया और खंडेलवाल दोनों ने कहा कि आधार कार्ड के साथ 60 साल की उम्र में व्यापारियों को सरल तरीके से पेंशन देना एक बड़ा कदम है जो कैट की लंबे समय से मांग थी। सरकारी विभागों को आपूर्ति में तत्काल भुगतान के लिए एक पेमेंट प्लैटफॉर्म के निर्माण की घोषणा से बाजार में अधिक पूंजी प्रवाह को बढ़ावा मिलेगा। गैर बैंकिंग वित्त कंपनियां (एनबीएफसी ) व्यापार और छोटे क्षेत्र में बड़ी मात्रा में लोन देती हैं और उनके लिए समर्थन नीतियों की घोषणा करने से बाजार में धन का प्रवाह भी बढ़ेगा। हर साल एक वार्षिक वैश्विक निवेशक बैठक आयोजित करने से भारतीय व्यापारियों के लिए वैश्विक बाजार में प्रवेश करने एवं अधिक बेहतर व्यावसायिक अवसर प्रदान करने का मार्ग प्रशस्त होगा। मॉर्डन टेनेंसी लॉ की घोषणा से देश भर में व्यापार को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि बड़ी संख्या में व्यापारी किरायेदार हैं और व्यवसाय संचालित करने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। यह व्यापारिक समुदाय को बहुत वांछित राहत प्रदान करेगा। ग्रामीण भारत का उन्नयन व्यापारियों के लिए एक अच्छा बाजार खोलेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!