पीएम मोदी के नेतृत्‍व में आज होगी मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की बैठक

नई दिल्ली ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह 11 बजे मंत्रिमंडल की बैठक का नेतृत्‍व करने वाले हैं। इसके बाद दोपहर करीब 4 बजे पीएम मंत्रिपरिषद की बैठक का भी नेतृत्‍व करेंगे। ये दोनों ही बैठकें बेहद खास मानी जा रही हैं। इसकी वजह है कि 16 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। इसलिए इस बैठक में इससे जुड़ी सरकार की रणनीति पर चर्चा हो सकती है। इस मानसून सत्र की तैयारियां बड़ी जोर शोर से की जा रही है।

इस सत्र को लेकर कुछ दिन पहले ही लोकसभा के स्‍पीकर ओम बिरला ने बताया था कि अब तक दोनों सदनों के 500 सदस्‍यो को कोरोना वैक्‍सीन की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा संसद के सभी कर्मचारियों को भी वैक्‍सीन लगा दी गई है। लोकसभा के करीब 311 संसद सदस्‍यों को कोरोना वैक्‍सीन दी जा चुकी है जबकि 23 को किन्‍हीं कारणों से ये वैक्‍सीन नहीं मिल सकी है। संसद सत्र के दौरान संसद के अंदर ही आरटीपीसीआर टेस्‍ट की सुविधा उपलब्‍ध होगी। इसके अलावा सदन के अंदर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी कड़ाई से पालन किया जाएगा। ये मानसून सत्र 19 जुलाई से 13 अगस्‍त तक चलेगा। ये 17वीं लोकसभा का छठा सत्र 19वां सत्र होगा।

गौरतलब है कि पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में हाल ही में कई नए मंत्री शामिल हुए हैं। इस लिहाज से भी ये बैठक के कुछ खास मायने हैं। हालांकि मंत्रिमंडल विस्‍तार के बाद ये दूसरी बैठक है। इससे पहले ये बैठक 7 जुलाई को हुई थी। आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी की की अध्‍यक्षता में इससे पहले मंत्रिमंडल की अंतिम प्रत्यक्ष बैठक अप्रैल 2020 में हुई थी। उस वक्‍त भारत में कोरोना महामारी की शुरुआत हो चुकी थी। लिहाजा करीब एक वर्ष के बाद दोबारा मंत्रिमंडल की पहली प्रत्‍यक्ष बैठक होने वाली है। भारत में लॉकडाउन के लगने के बावजूद ये बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग से नियमित रूप से होती आई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!