Budget 2019 :आधार कार्ड से भी अब ITR फाइल कर सकते हैं:वित्त मंत्री

अब इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए पैन कार्ड होना जरूरी नहीं है। सिर्फ आधार कार्ड होने पर भी आईटीआर दायर किया जा सकेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने पहले बजट में यह ऐलान किया। आईटीआर फाइल करने की प्रक्रिया को आसान बनाने और लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई।

  • वित्त मंत्री ने किया ऐलान, आधार कार्ड और पैन कार्ड अब इंटर-चेंजेबल हुए
  • ITR फाइल करने के लिए पैन कार्ड अनिवार्य नहीं, आधार नंबर भी कर सकते हैं प्रयोग
  • अभी तक ITR फाइल करने के लिए पैन कार्ड होना अनिवार्य था
  • ITR प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से वित्त मंत्री ने शुरू की है यह व्यवस्था

नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने पहले बजट में इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की प्रक्रिया को काफी सरल बना दिया है। वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि ITR फाइल करने के लिए अब पैन कार्ड की अनिवार्यता नहीं रहेगी। पैन कार्ड और आधार कार्ड को इंटर-चेंजेबल बना दिया गया है। आईटीआर अब आधार कार्ड के साथ भी फाइल किया जा सकेगा।

वित्त मंत्री ने कहा, ‘टैक्सपेयर्स के लिए सुविधा बढ़ाने पर हमारी सरकार का जोर है। अब आईटीआर फाइल करने के लिए पैन कार्ड और आधार कार्ड को इंटर-चेंजेबल बनाया जा रहा है। पैन कार्ड नहीं भी हो तो जिनके पास आधार कार्ड है वह भी आईटीआर फाइल कर सकते हैं। आधार कार्ड के जरिए भी आईटीआर फाइल किया जा सकता है।’
होम लोन पर 1.5 लाख की अतिरिक्त छूट
बता दें कि अभी तक आईटीआर फाइल करने के लिए पैन कार्ड अनिवार्य था। इसके साथ ही बजट में मध्यवर्ग को कुछ छोटी राहत भी दी गई। 45 लाख तक के आवास पर होम लोन के ब्याज सीमा पर टैक्स छूट का दायरा 1.5 लाख बढ़ाकर 3.5 लाख कर दिया गया है। इसी तरह से ई-वाहन खरीदने पर भी 1.5 लाख तक की टैक्स छूट दी गई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!