इराक में अस्‍पताल के कोविड-19 वार्ड में लगी आग से 54 की मौत

बगदाद ।

इराक के अस्‍पताल में लगी आग में मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 54 हो गई है। ये आग यहां के नसरिया स्थित इमाम हुसैन अस्‍पताल में लगी थी। अस्‍पताल के जिस वार्ड में ये आग लगी थी वो एक कोडिव-19 वार्ड था। इराक के दक्षिण प्रांत धीकार के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने इस बाबत एक बयान जारी कर कहा है कि इस अस्‍पताल में लगी इस आग से अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है।

बयान के मुताबिक अस्‍पताल में आग लगने की शुरआती वजह आक्‍सीजन टैंक में हुआ धमाका बताया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि अस्‍पताल के इस वार्ड में अभी तक भी कोरोना संक्रमित मरीज फंसे हुए हैं। राहतकर्मी इन मरीजों को यहां से निकालने में लगे हुए हैं।

आईएएनएस के मुताबिक सोमवार देर रात इस आग पर काबू पा लिया गया है। खबर के मुताबिक हैदर अल जमीली का कहना है कि अनुमानित तौर पर इस वार्ड में फिलहाल 60 मरीज फंसे हुए हैं। इस घटना के बाद कुछ लोगों ने अस्‍पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया है। ये लोग इस हादसे की जांच करने और संबंधित अधिकारी के इस्‍तीफे की मांग कर रहे हैं।

इराक की संसद के स्‍पीकर मोहम्‍मद अल हलबौसी ने ट्वीट कर कहा है कि ये इस बात का साफ सुबूत है कि इराकियों के जीवन की रक्षा करने में पूरी तरह से विफल साबित हुआ है। गौरतलब है कि अप्रैल में भी बगदाद के एक अस्‍पताल में इसी तरह का हादसा हुआ था। इस हादसे में 82 मरीजों की मौत हो गई थी। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री हसन अल तमीमी ने इस घटना के बाद इस्‍तीफा दे दिया था।

युद्ध की आग में जल रहे इराक में कोरोना वायरस देश के ऊपर बड़ी समस्‍या बना हुआ है। वर्ल्‍ड ओ मीटर के मुताबिक इराक में कोरोना संक्रमण के अब तक 1438511 मरीज सामने आ चुके हैं। यहां पर इसकी वजह से अब तक 17592 मरीजों की मौत भी हो चुकी है, जबकि 1313552 मरीज अब तक स्‍वस्‍थ हुए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!