बुधवार शाम 4 बजे आएगा MPBSE 10वीं का परिणाम

मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं का परिणाम जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, 14 जुलाई (बुधवार) को शाम चार बजे परिणाम जारी कर दिया जाएगा। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in जारी किया जाएगा। कोरोना महामारी के कारण परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं और लाखों विद्यार्थी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। छात्र mpbse.nic.in के साथ ही mpresults.nic.in और results.nic.in पर भी अपने नतीजा चेक कर सकते हैं। परीक्षाएं रद्द होने के बाद बोर्ड ने रिजल्ट का फॉर्मूला जारी किया था। इसके मुताबिक, प्री-बोर्ड परीक्षाओं को 50% वेटेज दिया जाएगा, यूनिट टेस्ट को 30% वेटेज और आंतरिक मूल्यांकन को 20% वेटेज दिया जाएगा। पिछले साल 68.81 फीसदी परिणाम रहा था। माना जा रहा है कि इस साल परिणाम इससे कहीं अधिक रहेगा। हालांकि टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं की जाएगी।

एसएमएस से ऐसे चेक करें एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए अपने फोन के एसएमएस सेक्शन में MPBSE10<रोल नंबर> टाइप करें। इस एसएमएस को 56263 पर भेजें। ऐसा करने के बाद आपके रिजल्ट के साथ एक मैसेज आएगा।

आधिकारिक वेबसाइट पर ऐसे चेक करें एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

चरण 1: बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।

चरण 2: पेज पर उपलब्ध एमपीबीएसई 10वीं रिजल्ट नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।

चरण 3: नया पेज खुलेगा

चरण 4: लॉगिन करने और अपना परिणाम देखने के लिए अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और सुरक्षा कोड दर्ज करें।

चरण 5: परिणाम देखें और डाउनलोड करें।

कब आएगा एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

10वीं के छात्रों की तरह ही 12वीं के छात्रों को भी परिमाण का इंतजार है। माना जा रहा है कि एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जुलाई के आखिरी हफ्ते में आ सकता है। वहीं सीबीएसई, सीआईएससीई, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र सहित अन्य बोर्ड भी जुलाई के तीसरे सप्ताह तक कक्षा 10 के परिणाम घोषित करने वाले हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!