मंत्री डंग और पटेल द्वारा लगभग 15 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन

बड़वानी : पर्यावरण, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग ने पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल के साथ सोमवार को प्रभार के जिले बड़वानी में लगभग 15 करोड़ रूपये के 16 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। विकास कार्यों में 14 नल-जल योजना, 2 सड़क, सीमेंट काँक्रीटीकरण और नाला निर्माण शामिल हैं। सांसद राज्य सभा सदस्य डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी और लोक सभा सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल भी मौजूद थे।

हर ग्रामीण को मिलेगा 55 लीटर शुद्ध पेयजल

मंत्री डंग ने जिले में जल जीवन मिशन की “हर घर जल” योजना में 12 करोड़ 53 लाख रूपये से अधिक की 14 नल-जल योजनाओं का भूमि-पूजन किया। योजना के तहत वर्ष 2024 तक सभी घरों में नल जल कनेक्शन प्रदाय किया जाना है। इसमें जल स्त्रोतों का संरक्षण कर उन्हें सतत् बनाने और जल के पुन: उपयोग करने जैसे उपायों की जरूरत पर भी अभियान चलाया गया है। सभी गाँवों में नल जल उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं। प्रस्तावित नवीन योजनाओं के पूरा होने पर प्रत्येक परिवार को 55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रति दिन के मान से शुद्ध जल मिलने लगेगा।

डंग ने ग्राम हतोला में एक करोड़ 75 लाख 59 हजार रूपये लागत की नल-जल योजना का भूमि-पूजन किया। गाँव की वर्तमान जनसंख्या 3130 है और 15 हैण्ड पंप चालू अवस्था में है। पर्यावरण मंत्री ने 2390 की जनसंख्या वाले रणगाँव (दवाना) में एक करोड़ 37 लाख 94 हजार रूपये लागत के 544 कनेक्शन, कोयडिया में एक करोड़ 16 लाख 25 हजार लागत के 444 नल कनेक्शन, बांदरकच्छ में एक करोड़ 10 लाख 87 हजार लागत के 328, मोहिपूरा में एक करोड़ 9 लाख 95 हजार के 301, टिटगारिया में 85 लाख 47 हजार के 244, सेमल्दा डेब में 68 लाख 8 हजार रूपये के 221, ग्राम गवला में 69 लाख 9 हजार रूपये के 207, ग्राम नन्दगाँव में 47 लाख 89 हजार के 140, ग्राम कपाल्याखेडी में 84 लाख 45 हजार लागत के 230, अभाली में 91 लाख 6 हजार के 332, ग्राम अजन्दी में 42 लाख 14 हजार के 171, लहडगॉव में 32 लाख 82 हजार के 50 और मेहगाँव डेब में 81 लाख 42 हजार के 278 प्रस्तावित नल-जल कनेक्शन का भूमि-पूजन किया।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!