आर्थिक सर्वेक्षण में 7 फीसदी विकास दर का जताया अनुमान:वित्तमंत्री सीतारमण

नई दिल्ली। निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला आर्थिक सर्वेक्षण गुरुवार को पेश किया। वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के मंत्री सीतारमण ने राज्यसभा में बजट से एक दिन पहले पेश किए गए आर्थिक सर्वे में सात फीसदी विकास दर का अनुमान जताया। सीतारमण ने वित्त वर्ष 2019-20 में विकास दर में तेजी का अनुमान जताते हुए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) सात फीसदी का अनुमान जताया है।

आर्थिक सर्वे में 7 फीसदी ग्रोथ का अनुमान

पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में जीडीपी ग्रोथ रेट पांच साल के न्यूनतम स्तर 6.8 फीसदी पर रही थी। आर्थिक सर्वे में सात फीसदी ग्रोथ का मतलब है कि भारत दुनिया में तेज गति से बढ़ने वाला देश बना रहेगा। वहीं, सर्वे में वैश्विक ग्रोथ के कम रहने की भी संभावना व्यक्त की गई है।

अर्थव्यवस्था में सुधार के जताया संकेत

निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किए गए 2018-19 की आर्थिक समीक्षा में कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 में वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर सात फीसदी रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में पूरे साल विकास दर के निचले स्तर पर रहने के बावजूद अर्थव्यवस्था की स्थिति में सुधार का संकेत हैं।

आर्थिक सर्वेक्षण की बड़ी बातें-

सीतारमण ने आर्थिक सर्वे पेश करने के दौरान बताया कि वित्त वर्ष 2025 तक देश को 5 लाख करोड़ (ट्रिलियन) डॉलर की इकोनॉमी बनाने के लिए प्रति वर्ष आठ फीसदी की ग्रोथ हासिल करनी होगी। वित्तमंत्री ने कहा कि केंद्र में स्थिर सरकार बनने की वजह से देश की अर्थव्यवस्था में तेजी को बल मिलने की संभावना है।

सीतारमण ने कहा वित्त वर्ष 2018-19 में सामान्य वित्तीय घाटा 5.8 फीसदी रहा जो कि वित्त वर्ष 2017-18 में 6.4 फीसदी था। आर्थिक सर्वे पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि अगले पांच साल में औसत मुद्रास्फीति की दर पिछले पांच साल की तुलना में आधे से कम रही।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!