सरकार ने सिर्फ ट्यूशन फीस लेने का दिया फरमान, प्राइवेट स्कूल अभिभावकों पर बना रहे हैं दबाव

भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकार और प्राइवेट स्कूल संचालकों के बीच तकरार जारी है. इस बीच सरकार ने करोना को ध्यान में रखते हुए प्राइवेट स्कूल संचालकों को सिर्फ ट्यूशन फीस लेने की छूट दी है. दूसरी तरफ प्राइवेट स्कूल अब अभिभावकों पर अन्य फीस देने का भी दबाव बना रहे हैं. ऐसे में बच्चों के अभिभावक प्राइवेट स्कूल संचालकों और सरकार के बीच खुद को असहाय पा रहे हैं.

प्राइवेट स्कूल संचालक बना रहे हैं दबाव

एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना के चलते प्रदेश के सभी प्राइवेट स्कूलों को सिर्फ ट्यूशन फीस लेने के निर्देश दिए हैं. प्राइवेट स्कूल लगातार इसका विरोध कर रहे हैं. कई अभिभावकों ने शिकायत की है कि अब प्राइवेट स्कूल अभिभावकों पर पूरी फीस देने का दबाव बना रहे हैं. राजधानी भोपाल में ही कई प्राइवेट स्कूल संचालक अभिभावकों को फोन करके पूरी फीस जमा करने के लिए दबाव बना रहे हैं. ऐसे कई अभिभावक हैं जिनके पास लगातार ट्यूशन फीस के अलावा पूरी फीस जमा करने के लिए फोन आए हैं.

स्कूल से आ रहे हैं अभिभावकों को फोन

उसी तरह अन्य अभिभावकों को भी इसी तरह के फोन आ रहे हैं. भोपाल के रहने वाले एक अभिभावक ने बताया कि उनकी बेटी पांचवी क्लास में पढ़ती है. उन्हें लगातार स्कूल की तरफ से फीस जमा करवाने के लिए फोन आ रहे हैं. ऐसे में इन अभिभावकों की मांग है कि वो इस तरह दबाव बनाने वाले स्कूलों पर तत्काल कार्रवाई करें.

लाखों में है 3 बड़े प्राइवेट स्कूलों की फीस

राजधानी भोपाल के सबसे प्रतिष्ठित स्कूल में कक्षा दसवीं से बारहवीं के बच्चों की सिर्फ ट्यूशन फीस 1 लाख रुपए है. इसके अलावा 7 हजार रुपए एग्जाम फीस के तौर पर भरवाए जाते हैं. इस स्कूल में जब शुरुआती दौर में बच्चा एडमिशन लेता है, तो 60 से 70 हजार रुपए भरवाए जाते हैं. ऐसा ही एक और प्राइवेट स्कूल है. जो शहर में दूसरा नंबर का सबसे जाना-माना स्कूल है. यहां भी दसवीं से बाहरवी तक के बच्चों से ट्यूशन फीस के नाम पर 1 लाख रुपए लिए जाते हैं. इसके अलावा सालाना चार्जेस के नाम पर 9000 हजार रुपए और इंप्रेस्ड के 4000 रुपए अलग से लिए जाते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!