पिंक बॉल टेस्ट से पहले महिला टीम इंडिया को नहीं मिलेगा तैयारी का मौका : सौरव गांगुली

नई दिल्ली । बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि कोरोना के चलते इस सीजन में महिला आईपीएल का आयोजन भी नहीं हो सका। लिहाजा, ‘अगस्त में बारिश के कारण घरेलू मैच कराने में दिक्कत होगी।’ भारतीय महिला टीम ने पिछले दिनों इंग्लैंड में एकमात्र टेस्ट खेला। टीम को सितंबर-अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में डे-नाइट टेस्ट खेलना है। लेकिन पिंक बॉल टेस्ट से पहले टीम इंडिया को तैयारी का मौका नहीं मिलेगा। इससे पहले अपेक्स काउंसिल की सदस्य शांता रंगास्वामी ने पिंक बॉल टेस्ट से पहले महिला टीम के कुछ मैच पिंक बॉल से कराने की बात कही थी। महिला टीम के घरेलू स्ट्रक्चर को भी अब तक ठीक ढंग से नहीं बनाया जा सका है। उनके फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हो रहा है। टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने के बाद टीम को इस साल मार्च में एक साल बाद इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका मिला था। पुरुष टीम के पहले पिंक बॉल टेस्ट से पहले पिंक बॉल से ही घरेलू टूर्नामेंट के मुकाबले कराए गए थे।
भारतीय महिला टीम अभी इंग्लैंड दौर पर हैं। टीम को 7 साल बाद टेस्ट खेलने का मौका मिला। इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया एकमात्र टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था। महिला टीम का टेस्ट मैच चार दिन का ही होता है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग की मांग उठाई है कि महिलाओं के टेस्ट को भी 5 दिन का किया जाए, ताकि मैच का रिजल्ट निकल सके। भारतीय टीम को वनडे सीरीज में 1-2 से हार मिली। टी20 सीरीज शुक्रवार से शुरू हो गई है।
महिलाओं का वनडे वर्ल्ड कप अगले साल न्यूजीलैंड में होना है। मार्च-अप्रैल में होने वाले टूर्नामेंट के लिए भारतीय महिला टीम क्वालिफाई कर चुकी है। 2017 में हुए वर्ल्ड कप के फाइनल तक टीम पहुंची थी। लेकिन फाइनल में उसे इंग्लैंड से हार मिली थी। टीम इंडिया की कप्तान मिताली राज का यह संभवत: अंतिम टूर्नामेंट होगा। ऐसे में वे यहां अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगी। ऐसे में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का दौरा टीम की तैयारी के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!