लॉस एंजिल्स के मेयर होंगे भारत में अमेरिका के नए राजदूत

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडने ने लॉस एंजिल्स के मेयर एरिक गार्सेटी को भारत में अमेरिका का नया राजदूत नियुक्त किया है। वाइट हाउस ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट से मंजूरी मिलने के बाद 50 वर्षीय गार्सेटी भारत में मौजूदा यूएस राजदूत केनेथ जस्टर की जगह लेंगे। अमेरिकी प्रतिनिध सभा के मेंबर ब्रैड शेरमेन ने ट्वीट किया, मैं दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए मेयर एरिक गार्सेटी के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं।   
  वाइट हाउस ने कई अन्य राजदूतों के साथ एरिक गार्सेटी के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि वह 2013 से लॉस एंजिल्स शहर के मेयर रहे हैं और उनके पास शानदार अनुभव है। लॉस एंजिल्स के मेयर के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके कहा गया- ‘आज, राष्ट्रपति ने घोषणा की कि मैं भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में काम करने के लिए उनकी ओर से नामित किया गया हूं। मैं इस भूमिका में सेवा करने के लिए नामांकन स्वीकार करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। भारत में अमेरिका के मौजूदा राजदूत केनेथ जस्टर को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समय नियुक्त किया गया था। हालांकि इस सप्ताह की शुरुआत में जस्टर को विदेश संबंधों की परिषद में प्रतिष्ठित फेलो के रूप में नियुक्त किया गया था। 

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!