जीवन प्रत्याशा में इजाफे की वजह से बढ़े रिटायरमेंट की उम्र: आर्थिक सर्वे

संसद में गुरुवार को पेश हुए आर्थिक सर्वे में कहा गया है कि भारत में महिला और पुरुषों की उम्र प्रत्याशा लगातार बढ़ रही है। अन्य देशों के अनुभवों के आधार पर पुरुषों और महिलाओं की रिटायरमेंट उम्र में बढ़ोतरी पर विचार किया जा सकता है।

समर्थन में जर्मनी, अमेरिका, यूके, चीन, जापान सहित कई देशों का उदाहरण भी दिया गया है

यह पेंशन सिस्टम में व्यावहारिकता बढ़ाने की कुंजी है, अडवांस में योजना बनाने की आवश्यकता

बढ़ती हुई वृद्ध जनसंख्या और पेंशन फंडिंग पर बढ़ते दबाव के कारण कई देशों ने बढ़ाई रिटायरमेंट की उम्र

देश में रिटायरमेंट की उम्र बढ़कर 70 साल हो जाएगी? मोदी सरकार यदि मुख्य आर्थिक सलाहकार केवी सुब्रमण्यन और उनकी टीम की सलाह पर आगे बढ़ती है तो यह संभव है। गुरुवार को राज्यसभा में पेश आर्थिक सर्वे में ऐसा प्रस्ताव रखा गया है। इसके समर्थन में जर्मनी, अमेरिका, यूके, चीन, जापान सहित कई देशों का उदाहरण भी दिया गया है। जीवन प्रत्याशा में इजाफा है वजह
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में महिला और पुरुषों की जीवन प्रत्याशा (लाइफ एक्सपेंटेंसी) लगातार बढ़ रही है। अन्य देशों के अनुभवों के आधार पर पुरुषों और महिलाओं की रिटायरमेंट उम्र में बढ़ोतरी पर विचार किया जा सकता है। यह पेंशन सिस्टम में व्यावहारिकता बढ़ाने की कुंजी है और यह महिला श्रम बल के पुराने आयु समूह में पेंशन की भागीदारी को बढ़ाएगा। रिटायरमेंट उम्र में वृद्धि अनिवार्य है, इसलिए इस परिवर्तन का अडवांस में संकेत देना आवश्यक है। इससे पेंशन और अन्य रिटायरमेंट प्रावधानों की अग्रिम योजना में मदद मिलेगी।

दुनिया का उदाहरण
बढ़ती हुई वृद्ध जनसंख्या और पेंशन फंडिंग पर बढ़ते दबाव के कारण बहुत से देशों ने पेंशन योग्य रिटायरमेंट उम्र को बढ़ाना शुरू कर दिया है। जर्मनी, फ्रांस और अमेरिका जैसे देशों ने रिटायरमेंट उम्र को बढ़ा दिया है। कुछ देशों जैसे ऑस्ट्रेलिया और यूके महिलाओं को पुरुषों से जल्दी सेवानिवृत्त कर देते हैं, लेकिन अब दोनों के रिटायरमेंट की उम्र बराबर करने के लिए उन्होंने नियमों में बदलाव किए हैं।
सर्वे में कहा गया है कि कई विकसित देशों, जैसे कनाडा, जर्मनी, यू.के. और अमेरिका ने प्री-सेट टाइमलाइन के अनुसार रिटायरमेंट उम्र को बढ़ाते रहने के संकेत दिए हैं। उदाहरण के लिए यूके में 2020 तक राज्य पेंशन उम्र पुरुषों और महिलाओं के लिए 66 वर्ष हो जाएगी। आगे यूके सरकार 26-28 में 67 और 2044-46 में 68 वर्ष करने की योजना बना रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!