रक्षामंत्री राजनाथ ने की इस्राइली समकक्ष से बात, साझेदारी आगे बढ़ाने पर रहा जोर

नई दिल्ली । रक्षा मंत्रालय के अनुसार, बाचतीच के दौरान राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट के नेतृत्व वाली नई इस्राइली सरकार में उप प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री का प्रभार संभालने पर गैंट्ज को बधाई दी। मंत्रालय ने इस संबंध में जारी एक बयान में कहा, ‘राजनाथ सिंह ने इस्राइल के उप-प्रधानमंत्री व रक्षामंत्री लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) बेंजामिन गैंट्ज के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।’ राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि वह रक्षा सहयोग को प्रगाढ़ बनाने के लिए इस्राइल के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हैं। उल्लेखनीय है कि इस्राइल के सैन्य हार्डवेयर का भारत सबसे बड़ा खरीदार है और पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न हथियार प्रणालियों, मिसाइलों और मानव रहित हवाई यानों की आपूर्ति करता रहा है। सिंह ने ट्वीट किया, ‘लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) बेंजामिन गैंट्ज को इस्राइल का उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री का कार्यभार संभालने पर बधाई दी और उन्हें कोविड-19 महामारी के दौरान इस्राइल द्वारा प्रदान की गई सभी सहायता के लिए धन्यवाद दिया। इस्राइल के साथ रक्षा सहयोग को प्रगाढ़ बनाने और रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हूं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!