पेट्रोल के दामों के खिलाफ TMC का फूटा गुस्सा

तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने कोविड-19 महामारी के बीच ईंधन के दाम बढ़ने से आम लोगों को हो रही परेशानियों के खिलाफ शनिवार को पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन किया। इस दौरान मिट्टी के चूल्हे में खाना पकाया गया और बाइक में भी आग लगाई गई। सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ देखी गई।

कोलकाता के दमदम, सेंट्रल एवेन्यू और चेतला इलाकों, दक्षिण 24 परगना के कैनिंग, हुगली के चिनसुरा और मालदा में प्रदर्शन किए गए।राज्य के परिवहन मंत्री फरहाद हकीम ने कहा कि केंद्र ने पेट्रोलियम उत्पादों पर भारी कर लगाए हैं जिससे आम जनता को काफी दिक्कतें हो रही हैं। पेट्रोलियम उत्पादों के दाम अनियंत्रित हो गए हैं जिससे तेल कंपनियों को अपना मुनाफा बढ़ाने के लिए कीमतें बढ़ाने का मौका मिल गया है ताकि उनके शेयरों के दाम भी बढ़ें। इससे केंद्र को सरकारी तेल कंपनियों को विदेशी निवेशकों को बेचने में मदद मिलेगी।

केंद्र पर निशाना साधते हुए लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी लोगों पर बोझ कम करने के लिए पेट्रोलियम उत्पादों के दामों को कम लाने के वास्ते करों को वापस लेने की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार को पेट्रोलियम उत्पादों पर कर कम करने पर विचार करना चाहिए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भारी बहुमत से सत्ता में आयी हैं और उन्हें इसकी समीक्षा करनी चाहिए।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि सड़कों पर उतरने से पेट्रोलियम उत्पादों के दाम कम होने में मदद नहीं मिलेगी। उन्होंने दावा किया, कि पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ी हैं। जब अंतरराष्ट्रीय बाजार स्थिर होगा तो देश में कीमतें भी कम हो जाएंगी।’’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!