476 पंचायतों में ब्लॉक प्रमुख के लिए मतदान आज, शाम तक नतीजे

उत्तर प्रदेश की सियासत के लिए शनिवार का दिन अहम होने जा रहा है। पंचायत और पंचायत अध्यक्षों के चुनाव के बाद अब ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव होना है। यूपी में कुल 825 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद का चुनाव होना था, लेकिन 349 क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए।राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार के मुताबिक, शेष 476 क्षेत्र पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। इन चुनावों के लिए कुल 1,174 उम्मीदवार मैदान में हैं। नामांकन के दौरान हुई हिंसा की खबरें पूरे देश में चर्चा का विषय बनी थी। इसी कारण इन चुनावों पर पूरे देश की नजर है। मतदान 11 बजे से शुरू होगा और शाम तक नजीते घोषित कर दिए जाएंगे।

भाजपा का दावा: यूपी चुनाव आयोग के मुताबिक, भारी सुरक्षा के बीच सुबह 11 बजे से मतदान शुरू होगा जो 3 बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। इस बीच, भाजपा ने दावा किया है कि निर्विरोध जीतने वाले 349 उम्मीदवारों में से 334 सत्तारूढ़ दल के है। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद जातिवाद और भ्रष्टाचार को खत्म हो गया है और राज्य में विकास और सुशासन है।

विपक्ष ने लगाया यह आरोप: वहीं समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने सत्ताधारी दल पर चुनाव में हिंसा फैलाने और लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। सपा का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान महिलाओं के प्रति कथित रूप से अनादर दिखाया गया। लखीमपुरखीरी से सपा की महिला कार्यकर्ता की साड़ी खिंचाने वाले वीडियो से भारी बवाल मचा है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!