पीड़ित परिवार को राहत राशि देने पहुंचा कांग्रेस विधायक मंडल

देवास। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में अनुसूचित जाति-जनजाति समाज के पार्टी विधायकों का प्रतिनिधिमंडल जघन्य हत्याकांड के पीड़ित परिवार के बीच नेमावर पहुंचा. और पीड़ित परिवार को 5-5 लाख के कुल 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता के चेक दिए.

नेमावर हत्याकांड के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने मृतक के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया था. जिसके बाद आज कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल उनके पास पहुंचा और कुल 25 लाख रुपए का चेक सौंपा.

इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन, विजय लक्ष्मी साधो ,पंचीलाल मेडा ,प्रताप ग्रेवाल ,महेश परमार ,विपिन वानखेड़े , मालवीय ,ग्यारसी लाल रावत ,मनोज चावला, वैजनाथ कुशवाह, मुकेश पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

क्या है नेमावर हत्याकांड ?

29 जून को देवास के नेमावर के एक खेत से एक ही परिवार के 5 लोगों के कंकाल निकाले गए थे. यह कंकाल खेत के अंदर 10 फीट नीचे गहरे गड्ढे से मिले थे. यह कंकाल 13 मई से लापता चल रहे आदिवासी परिवार के सदस्यों के थे. जब मामले का खुलासा हुआ तो हर कोई हैरान रह गया. बताया गया कि परिवार की युवती के आरोपी सुरेन्द्र के साथ प्रेम संबंध थे. युवती जब आरोपी पर शादी का दबाव बनाने लगी, तो उसे रास्ते से हटाने के लिए आरोपी सुरेन्द्र ने युवती सहित उसके परिवार की हत्या कर दी थी, और शवों को खेत में 10 फीट नीचे गाड़ दिया था.

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!