कोपा अमेरिका फुटबॉल : मेसी और नेमार की टीमों में होगा रोमांचक मुकाबला

ब्यूनस आयर्स । कोपा अमेरिका फुटबॉल के खिताबी मुकाबले में शनिवार को  ऐतिहासिक माराकाना स्टेडियम में ब्राजील और की टीमें आमने-सामने होंगी। अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी और ब्राजीली फुटबॉलर नेमार के बीच होने वाले इस मुकाबले का दर्शक दिल थाम कर इंतजार कर रहे हैं। कोपा अमेरिका का आयोजन इस बार बड़ी कठिनाई से हुआ है। टूर्नामेंट शुरु होने के ठीक पहले मेजबान बदले जाने से भी हालात अच्छे नहीं रहे। गत चैम्पियन ब्राजील और अर्जेंटीना ने कुल मिलाकर सात विश्व कप और 23 कोपा अमेरिका खिताब जीते हैं। ऐसे में मेसी अपने देश के लिये यह बड़ा खिताब जीतना चाहेंगे। अर्जेंटीना ने आखिरी बार 1993 में बड़ा खिताब जीता था। मेस्सी 2007, 2015 और 2016 कोपा फाइनल हारने वाली टीम का हिस्सा रहे और 2014 विश्व कप फाइनल में उनकी टीम को जर्मनी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। कप्तान मेसी ने सेमीफाइनल में कोलंबिया को हराने के बाद कहा कि  मेरी सबसे बड़ी चाहत देश के लिये खिताब जीतने की है। हम बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने की कोशिश करते हैं। वहीं ब्राजील के नेमार चोट के कारण 2019 कोपा फाइनल नहीं खेल सके थे। ब्राजील ने पेरू को 1-0 से हराकर इस बार फाइनल में जगह बनाई तभी नेमार ने कहा कि वह अर्जेंटीना से फाइनल खेलना चाहते हैं। बार्सीलोना क्लब की ओर से एक साथ चैम्पियंस लीग जीत चुके नेमार और मेसी अच्छे दोस्त हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!