बांग्‍लादेश में बड़ा हादसा, जूस फैक्टरी में आग लगने से 52 लोगों की मौत

ढाका ।

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बाहरी क्षेत्र में एक फैक्टरी में आग लगने से 52 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से ज्‍यादा झुलस गए हैं। रिपोर्टों के मुताबिक आग इमारत के भूतल में लगी जो केमिकल्‍स और प्लास्टिक की बोतलों के कारण तेजी से फैल गई। दमकल अधिकारियों ने बताया कि नारायणगंज के रूपगंज में शेजान जूस फैक्टरी में बृहस्पतिवार की शाम को लगभग पांच बजे यह घटना हुई।

‘ढाका ट्रिब्यून’ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भीषण आग से बचने के लिए कई मजदूर इमारत से कूद गए जिससे उनकी या तो मौत हो गई या वे गंभीर रूप से घायल हो गए। समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक हाशेम फूड्स लिमिटेड के कारखाने की इमारत में लगी इस आग को बुझाने के लिए दमकल की 18 गाड़ियां लगी हुई हैं। कई लोग अभी भी लापता बताए जाते हैं।

स्‍थानीय लोग अपने परिजनों की तलाश में मौके पर जमा हुए हैं। हादसे में बचाए गए मजदूरों और उनके परिजनों ने आरोप लगाया है कि आग लगने के वक्‍त फैक्‍टरी का निकास गेट बंद था। श्रमिकों ने यह भी दावा किया है कि इमारत में आग से सुरक्षा के कोई उचित इंतजाम नहीं किए गए थे।

इमारत के अंदर फंसे लोगों को निकालने में देरी का आरोप लगाते हुए लोगों ने शुक्रवार को कारों में तोड़फोड़ की। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों की पुलिस के साथ झड़प की खबरें हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। नारायणगंज जिला अग्निशमन सेवा के उप निदेशक अब्दुल्ला अल अरेफिन का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने में अभी वक्‍त लगेगा।

दमकल विभाग के आला अधिकारियों का यह भी कहना है कि जब तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जाता तब तक यह कहना मुश्किल है कि इस हादसे में कितना जानी नुकसान हुआ है। आग लगने की वजहों का पता लगाने के लिए जांच के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। इस घटना में तीन महिला कर्मचारियों के जले हुए शव भी बरामद किए गए हैं।

समाचार एजेंसी आइएएनएस के मुताबिक आग पर लगभग काबू पाया जा चुका है। नारायणगंज जिला अग्निशमन सेवा और नागरिक सुरक्षा के उप निदेशक मोहम्मद अब्दुल अल अरेफिन ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि एक वेल्डिंग मशीन में आग लगने से यह दुर्घटना हुई। राहत और बचाव का काम जारी है। मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है क्योंकि कई घायलों की हालत बेहद नाजुक बताई जाती है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!