बढ़ रही महंगाई को रोकने में असफल रही केंद्र सरकार : सचिन पायलट

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बुधवार को कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है और केंद्र सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने यहां महिला कांग्रेस द्वारा देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ आयोजित धरने को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा देश चाहता है कि केंद्र सरकार महंगाई कम करे और जब तक केंद्र सरकार ये बढ़े हुए दाम वापस नहीं लेगी, हम लगातार आंदोलन करते रहेंगे।

पायलट ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार मनमानी करने वाली जिद्दी सरकार है इसे आम जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जहां बाकी देशों में सरकारों में लोगों की जेब में पैसा डाला ताकि वह अपना घर चला सकें वहीं हमारी केंद्र सरकार ने लोगों की जेब पर डाका डाला।

उल्लेखनीय है कि देश में बढ़ती महंगाई के मुद्दे को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस सात जुलाई से 17 जुलाई तक केन्द्र सरकार के विरूद्ध अभियान चला रही है। इसके पहले दिन बुधवार को महिला कांग्रेस द्वारा प्रत्येक जिला मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन किया गया।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!