मीनाक्षी लेखी ने ली केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री की शपथ

नई दिल्ली : केन्द्रीय मंत्रिमंडल में मीनाक्षी लेखी को राज्यमंत्री बनाया गया है. नई दिल्ली संसदीय सीट से बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी दिल्ली में पार्टी के मजबूत नेताओं में से एक हैं. बुधवार सुबह लेखी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात के बाद उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चाएं शुरू हो गई थीं.

मीनाक्षी लेखी का जन्म 30 अप्रैल 1967 को नई दिल्ली में ही हुआ और यही उन्होंने पढ़ाई-लिखाई के बाद अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की. वह अभी बीजेपी में राष्ट्रीय प्रवक्ता के तौर पर अपनी भूमिका निभा रही हैं. मीनाक्षी लेखी ने अपने पहले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय माकन को डेढ़ लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया था और उन्होंने नई दिल्ली लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी.

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में नई दिल्ली संसदीय सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय माकन और आप के आशीष खेतान को हरा कर मीनाक्षी लेखी चर्चा में आई थीं. इस लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भी मीनाक्षी लेखी तब चर्चा में आई थीं, जब उनकी एक पिटिशन पर सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को कड़ी फटकार लगाई. राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए पीएम मोदी पर गलत टिप्पणी की थी. सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में अपने बयान पर माफी मांग लिया था.

वर्ष 2012 में दिल्ली में निर्भया गैंगरेप मामले में केंद्र सरकार ने जो आपराधिक कानून (संशोधन) विधेयक 2013 के मसौदा समिति का गठन किया था, उस समिति के प्रमुख सदस्यों में मीनाक्षी लेखी भी एक थीं. लेखी महिलाओं और बच्चों को न्याय दिलाने के लिए कई सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी हुई हैं. मीनाक्षी लेखी RSS से जुड़े संगठन स्वदेशी जागरण मंच के साथ भी काम कर चुकी हैं.

राजनीतिक सफलताओं के अलावा मीनाक्षी लेखी कई विवादों में भी घिरी रही. पहला मामला तब सामने आया जब उन्होंने एक ट्वीट में तरुण तेजपाल बलात्कार मामले में कथित रूप से पीड़िता का नाम उजागर किया था. हालांकि उन्होंने दावा किया था कि यह ट्वीट उनके द्वारा नहीं किया गया है. किसी ने उनके स्मार्ट फोन का दुरुपयोग किया इसके अलावा सीट बेल्ट बांधे बिना खुद ही जीप चलाकर वह चुनाव के दौरान नामांकन दाखिल करने गई थी उस दौरान भी इनकी काफी किरकिरी हुई थी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!