8 राज्यों के बदले राज्यपाल, थावरचंद गहलोत कर्नाटक, श्रीधरन गोवा के गर्वनर

नई दिल्ली ।

केंद्र सरकार में जहां मंत्रिबदल फेरबदल को लेकर चर्चा जोरों पर है, इस बीच केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं। केंद्र सरकार की अनुशंसा पर राष्ट्रपति ने राज्यपालों की नियुक्ति की आदेश जारी कर दिए है। मिली जानकारी के मुताबिक नई नियुक्तियां इस प्रकार की गई है

कर्नाटक में भाजपा के दिग्गज नेता थावरचंद गहलोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। थावरचंद गहलोत लंबे समय से राजनीति में सक्रिय है और केंद्रीय मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा भाजपा में कई संगठन कार्यों की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

हिमाचल प्ररदेश में राजेंद्र विश्वनाथ को नया राज्यपाल चुना गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में राज्यपाल के पद पर राजेंद्रन विश्वनाथ को नियुक्ति किया गया है। मिजोरम के राज्यपाल रह चुके श्रीधरन पिल्लई को अब गोवा का राज्यपाल बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ की राजनीति में लंबे समय से सक्रिया रमेश बैस को अब झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है। रमेश बैस इससे पहले उत्तर पूर्वी राज्य में राज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। रमेश बैस पहले केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं और अटलबिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री पद संभाल था।

जिन आठ राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं, उनमें त्रिपुरा, मिजोरम, मध्यप्रदेश और हरियाणा भी शामिल है। त्रिपुरा में सत्यदेव नारायण को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं मिजोरम में हरिबाबू कंममपति को राज्यपाल बनाया गया है। मध्यप्रदेश में मंगूभाई छगनभाई को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता बंगारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!