दुनिया के 30 देशों में फैला कोरोना का नया Lambda Variant, डेल्टा वैरिएंट से भी ज्यादा खतरनाक

लंदन ।

कोरोना वायरस के अलग-अलग वैरिएंट का खतरा दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है। डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच कोरोना वायरस का एक नया वैरिएंट लैमडा वैरिएंट(Lambda Variant) सामने आया है। यूके के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि ‘लैमडा’ नामक एक नया कोरोना वायरस स्ट्रेन, डेल्टा वैरिएंट की तुलना में बहुत अधिक खतरनाक है। पिछले चार हफ्तों में 30 से अधिक देशों में इसका पता चला है।

पेरू में मिला कोरोना वायरस का Lambda वैरियंट दुनिया के अलग-अलग देशों में तेजी से फैल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ब्रिटेन समेत कई देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक ,यूके में अब तक Lambda स्ट्रेन के छह मामलों का पता चला है। रिपोर्ट के मुताबिक, शोधकर्ता इस बात को लेकर चिंतित हैं कि लैमडा वैरिएंट, डेल्टा वैरिएंट की तुलना में अधिक संक्रामक हो सकता है। बता दें कि लैमडा वैरिएंट का पहला मामला पेरू में दर्ज किया गया था। इस वेरिएंट को C.37 स्ट्रेन के रूप में भी जाना जाता है।

यूरो न्यूज ने पैन अमेरिकन हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (पीएएचओ) के हवाले से बताया कि पेरू में मई और जून के दौरान रिपोर्ट किए गए कोरोना वायरस केस के नमूनों में Lambda Variant का लगभग 82 प्रतिशत हिस्सा है। पेरू में Lambda Variant के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।

वैरिएंट कम कर रहे वैक्सीन का असर !

डेल्टा वैरियंट ने अभी भी भारत समेत दुनिया के कई देशों में डर फैला रखा है। चिंता की बात यह है कि वैक्सीन के इस पर असर को लेकर अलग-अलग तरह की रिपोर्ट्स लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि फाइजर(Pfizer) वैक्सीन का असर इजरायल में घटकर 64% हो गया है। यह गिरावट इजरायल में डेल्टा वैरिएंट के प्रसार के साथ सामने आई है।

वैक्सीन के असर पर चिंता

नया आंकड़ा 6 जून से 3 जुलाई के बीच का है। 2 मई से 5 जून के बीच इसी वैक्सीन का असर 94.3% देखा गया था। इसी बीच Lambda Variant के आने से चिंताएं और बढ़ गई हैं। खासकर इसलिए क्योंकि इस कोरोना वेरिएंट में ‘असामान्‍य तरीके का’ म्‍यूटेशन है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!