मप्र चिकित्सा शिक्षा अधिकारियों और नर्सों के बीच भी नहीं बनी बात, 7 जुलाई को HC में सुनवाई

भोपाल। नर्सों और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच हुई बातचीत में अधिकारियों ने कोर्ट की बात सामने रखते हुए नर्सों से 2 दिन का समय और मांगा है. डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन से चर्चा करने पहुंची नर्सों और उनके बीच 2 घंटे बातचीत चली. जिसके बाद यह नतीजा निकला कि जब कोर्ट ने 2 दिन का समय दिया है, तो 2 दिन के बाद ही बातचीत पर कर फैसला निकाला जाएगा. इधर नर्सें अभी भी हड़ताल पर हैं. उनका कहना है लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही वह अपनी हड़ताल वापस लेंगी.

नर्सेज और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच हुई वार्ता विफल रही

चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मंत्री विश्वास सारंग के कहने पर नर्सेज को मिलने बुलाया था. सोमवार दोपहर बाद हुई इस चर्चा में डायरेक्टर आफ मेडिकल एजुकेशन के साथ ही नर्स और तमाम अधिकारी मौजूद रहे. लेकिन इसके पहले जबलपुर हाई कोर्ट द्वारा अपनी अगली सुनवाई 2 दिन बाद करने के चलते डीएमई ने भी 2 दिन का समय लेते हुए नर्सों को बातचीत के लिए 2 दिन बाद फिर बुलाया है. इधर नर्सों का कहना है कि भले ही बातचीत 2 दिन बाद हो. ऐसे में वह हड़ताल वापस नहीं लेंगी. हड़ताल निरंतर जारी है

नर्सों की हड़ताल के खिलाफ HC में याचिका दायर, 7 जुलाई को सुनवाई

प्रदेशव्यापी नर्सिंग हड़ताल के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी है, याचिका की सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ से हाईकोर्ट को बताया गया कि 50 प्रतिशत नर्सें काम पर लौट आई हैं, जबकि 50 प्रतिशत नर्सें अब भी बची हड़ताल पर हैं, नर्सों को वापस काम पर लौटने के लिए उनके एसोसिएशन से बातचीत जारी है.

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक और जस्टिस वी के शुक्ला की युगलपीठ ने नर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष का पक्ष जानने के लिए उन्हें नोटिस जारी कर अगली सुनवाई में वर्चुअल रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं, याचिका पर अगली सुनवाई 7 जुलाई को निर्धारित की गयी है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!