कोरोना संक्रमण से मृत्यु के कुछ ही दिन बाद मिली अनुकम्पा नियुक्ति,सांसद सिंधिया व मंत्री सिलावट ने सौंपा नियुक्ति-पत्र

धार:जिन शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की मृत्यु कोविड संक्रमण के कारण गत दिनों हुई है उनके परिजनों को मुख्यमंत्री कोविड अनुकंपा नियुक्ति योजना के तहत अनुकंपा नियुक्ति दी जा रही है। जल संसाधन विभाग के कर्मचारी मुकेश दसौंधी की गत 25 अप्रैल को कोविड संक्रमण के कारण मृत्यु हो गयी थी। उनकी मृत्यु के पश्चात उनके पुत्र देवेन्द्र दसौंधी को जल संसाधन विभाग में कम्प्युटर ऑपरेटर के पद पर मनावर जिला धार के जल संसाधन कार्यालय में पदस्थ किया गया है। राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सोमवार को धार जिले के भ्रमण के दौरान देवेन्द्र को अनुकंपा नियुक्ति संबंधी आदेश प्रदान किया। देवेन्द्र दसौंधी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का आभार प्रकट करते हुये कहा कि पिता के आकस्मिक निधन के बाद से ही परिवार के पालन-पोषण की चिंता दिन-रात सता रही थी, लेकिन शासन की मुख्यमंत्री कोविड अनुकंपा नियुक्ति योजना की मदद से उसकी यह चिंता प्रदेश सरकार ने दूर कर दी है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!