भारत-इंग्लैंड के बीच मैच थोड़ी देर में, बर्मिंघम में आमने-सामने

वर्ल्ड कप के 38वें मुकाबले में रविवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया अब तक इस वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं हारी। दूसरी ओर इंग्लैंड को 7 में से 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। भारत इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का करना चाहेगा। दूसरी ओर मैच हारने पर इंग्लैंड के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी। उसे आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को हराना होगा। साथ ही उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर होना पड़ेगा।

आईसीसी रैंकिंग में भारतीय टीम पहले और इंग्लैंड की टीम दूसरे स्थान पर है। दोनों टीमों के बीच यह 100वां वनडे होगा। भारतीय टीम इस मैच में नीली की जगह नारंगी रंग की जर्सी में उतरेगी। यह टीम इंडिया की अवे जर्सी होगी। इंग्लैंड की जर्सी भी नीले रंग की है। मेजबान होने के कारण उसे जर्सी का रंग नहीं बदलना पड़ेगा। ऐसे में टीम इंडिया को नारंगी रंग की जर्सी मिली।

वर्ल्ड कप में भारत vs इंग्लैंड हेड टू हेड

कौन जीताजीत का अंतरमैदानसाल
इंग्लैंड202 रनलॉर्ड्स1975
भारत6 विकेटमैनचेस्टर1983
इंग्लैंड35 रनमुंबई1987
इंग्लैंड9 रनपर्थ1992
भारत63 रनबर्मिंघम1999
भारत82 रनडरबन2003
टाईबेंगलुरु2011

दोनों टीमें

भारत : विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पंड्या, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव।

इंग्लैंड : इयॉन मॉर्गन (कप्तान), जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), मोइन अली, क्रिस वोक्स, लियम प्लंकेट, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, टॉम करन, मार्क वुड, जेम्स विंस, लियम डॉसन।

  • आईसीसी रैंकिंग में भारत पहले और इंग्लैंड दूसरे स्थान पर
  • भारत-इंग्लैंड के बीच यह 100वां वनडे, नीली की जगह ऑरेंज जर्सी पहनकर उतरेगी टीम इंडिया
  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!