शास्त्रों की बात
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिनको आप अपनी सूझबूझ और दक्षता से निभाएंगे। कुछ अनचाहे खर्चों के कारण आज नकदी धन का अभाव महसूस कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव देखने को मिलेगा।
उपाय- मंदिर में गुड़ दान करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कारोबार सम्बन्धी यात्रा करनी पड़ेगी। नौकरी में काम की अधिकता के कारण परिवार को समय कम दे पाएंगे। माता और पत्नी के बीच किसी छोटी सी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
उपाय- बहते जल में चावल प्रवाहित करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज घर के बुजुर्गों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, अपनी वाणी और क्रोध में नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। अपनी भावनाओं को जीवनसाथी के साथ साझा करेंगे। विद्यार्थियों को अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
उपाय- दूध में हल्दी मिलाकर पियें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। बाहर के खान-पान का परहेज़ रखें, वर्ना पेट सम्बन्धी समस्या का सामना करना पड़ेगा। आपके आलस्य के कारण कुछ बनते काम बिगड़ सकते हैं। अचानक धन लाभ मिलने से मन प्रसन्न होगा।
उपाय- घर की साफ़-सफाई का ध्यान रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। बहन के साथ चल रहा तनाव माता की मध्यस्थता के कारण दूर होगा। नौकरी में अपनी प्रतिभा और कार्यकुशलता के बल पर कुछ मुश्किल कार्य को निपटाने में सक्षम होंगे। त्वचा संबंधी कोई रोग परेशान कर सकता है।
उपाय- साबुत मूंग का दान करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कलात्मक और रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आज अपनी साज-सज्जा की तरफ विशेष ध्यान देंगे। जीवनसाथी के साथ शाम को कपड़ों की खरीदारी के लिए जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय- आलू मंदिर में दान करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए आज विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। परिवार के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। नौकरी में जिस कार्य के लिए बहुत दिनों से प्रयासरत थे, आज उसमें सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। करीबी रिश्तेदार की तरफ से आपके लिए कोई आमंत्रण आ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अभी निष्कर्ष नहीं मिल पायेगा। नौकरी में बदलाव को इच्छुक व्यक्तियों को अभी थोड़ा ओर इंतज़ार करना पड़ सकता है।
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलायें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। संतान का मन पढ़ाई में कम लगेगा और वे अपना अधिकतम समय खेलकूद में व्यतीत करेंगे। नौकरी में किसी महिला कर्मचारी के साथ अनबन हो सकती है। वाहन खरीदने के लिए अच्छा समय है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।









