कोरोना को लेकर दस जिलों में फिर लापरवाह हुए लोग, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर की हालत बेहतर

भोपाल। कोरोना की दूसरी लहर से छुटकारा पाने के बाद प्रदेश के दस जिलों में फिर से लोग लापरवाह नजर आ रहे हैं. इंदौर, भोपाल जैसे बड़े शहरों में अभी भी लोग भीड़ भरे इलाकों में जाने से बच रहे हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई क्राइसेस मैनेजमेंट समूहों की बैठक के दौरान प्रजेंटेशन में अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भीड़ की स्थिति के चलते कोरोना की तीसरी लहर जल्दी आ सकती है. मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए है कि मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर लोगों को जागरूक करें.

इन दस जिलों के बाजारों में बढ़ रही भीड़

क्राइसेस मैनेजमेंट समूहों की बैठक के दौरान प्रजेंटेशन में बताया कि इस मामले में सबसे ज्यादा बुरी स्थिति आगर मालवा जिले की है. यहां बेसलाइन से 37.4 फीसदी ज्यादा मोवेलिटी पाई गई है. इसी तरह दमोह, सिवनी, शाजापुर, भिंड, बुरहानपुर, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, राजगढ़ और हरदा में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं.

भोपाल में बाहर निकलने से बच रहे लोग

राज्य शासन द्वारा कराए गए मोबेलिटी सर्वे में पाया गया है कि कोरोना की दूसरी लहर की मार झेल चुके राजधानी भोपाल के लोग अभी भी भीड़ भरे इलाकों में जाने से बच रहे हैं. सर्वे में बेसलाइन से 30.8 फीसदी तक भीड़-भाड़ देखी जा रही है. इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित दस जिलों की स्थिति इस मामले में सबसे बेहतर है. इन दस जिलों अलीराजपुर, श्योपुर, अनूपपुर, ग्वालियर, जबलपुर, देवास, रायसेन, नरसिंहपुर जिला भी शामिल है.

सीएम ने कहा तीसरी लहर को न दें दावत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्राइसेस मैनेजमेंट समूहों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कई बार लोग संकट गुजरने के बाद लापरवाह हो जाते हैं. ऐसी ही लापरवाही कई जगह देखने को मिल रही है. उन्होंने भोपाल के वल्लभ भवन के बाहर का उदाहरण देते हुए कहा कि मंत्रालय के बाहर सामान खरीदने के दौरान भीड़ लगती है. पिछले दिनों वहां से गुजरते वक्त उन्होंने देखा कि करीब 600 लोग वहां खरीदारी कर रहे हैं और अधिकांश के मुंह पर मास्क भी नहीं हैं. सीएम ने कहा कि ऐसी लापरवाही कर हम कोरोना की तीसरी लहर को आमंत्रण दे रहे हैं. सीएम ने सभी कलेक्टर्स, विधायकों को निर्देश दिए कि लोगों को मास्क लगाने की समझाइश दें.

लगातार कराएं कोरोना का टेस्ट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि जिलों में कोरोना का लगातार टेस्ट कराएं.कई जगह लोग इससे बच रहे हैं, लेकिन ऐसे लोगों का टेस्ट कराएं, ताकि केसेस बढ़ न पाएं और लोगों को समय पर क्वारेंटाइन कर सकें.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!