CoWin बनी 50 देशों की पहली पसंद, पीएम मोदी आज दुनिया को बताएंगे इसकी सफलता की कहानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोविन वैश्विक सम्मेलन में अपने विचारों को साझा करेंगे जहां भारत कोविन मंच को दूसरे देशों के लिए डिजिटल जनसेवा के तौर पर पेशकश करेगा ताकि वे अपने कोविड-19 टीकाकरण अभियान को संचालित कर सकें। कनाडा, मैक्सिको, नाइजीरिया, पनामा और उगांडा सहित करीब 50 देशों ने टीकाकरण अभियान के लिए डिजिटल मंच कोविन को अपनाने में रूचि दिखाई है।

कई देशों ने दिखाई रूचि
यह जानकारी हाल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के सीईओ डॉ. आर एस शर्मा ने दी थी। उन्होंने कहा था कि भारत सॉफ्टवेयर को नि:शुल्क साझा करने के लिए तैयार है। शर्मा ने कहा था कि प्रधानमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस मंच का ओपेन सोर्स संस्करण तैयार करें और जो भी देश इसे चाहते हैं उन्हें नि:शुल्क दें।

अपने विचार सांझा करेंगे पीएम मोदी
एनएचए ने ट्वीट कर कहा कि यह घोषणा करते हुए हम खुश हैं कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविन वैश्विक सम्मेलन में अपने विचार साझा करेंगे और भारत कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में दुनिया को कोविन की पेशकश करेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन डिजिटल सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

भारत दुनिया के साथ हाथ मिलाने के लिए उत्सुक
सम्मेलन को विदेश सचिव एच.वी. श्रृंगला, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और शर्मा भी संबोधित कर सकते हैं। एनएचए ने अपने वेबसाइट पर बयान जारी कर बताया कि डिजिटल सम्मेलन में विभिन्न देशों के स्वास्थ्य एवं प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ प्रतिनिधित्व करेंगे। एनएचए ने कहा कि कोविड-19 से एकजुट लड़ाई में कोविन को लेकर भारत दुनिया के साथ हाथ मिलाने के लिए उत्सुक है।’’

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!