छत्तीसगढ़ सरकार ने फिर दिखाया 27 फीसद ओबीसी आरक्षण का लॉलीपॉप

प्रदेश में ओबीसी को 27 फीसद आरक्षण देने का लॉलीपॉप एक बार फिर से भूपेश बघेल सरकार ने मतदाताओं को दिखाना शरू कर दिया है। हालांकि, फैसले को लागू करने की कवायद तेज कर दी गई है, लेकिन इस पर कानूनी अड़चन के मद्देनजर यह सियासी कदम से ज्यादा कुछ नहीं है। इसके लिए सरकार ने जिला और नगरीय क्षेत्रों के लिए अलग-अलग सर्वे कमेटी गठित कर दी है। ओबीसी आरक्षण के लिए रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश छबिलाल पटेल की अध्यक्षता में दो साल पहले एक आयोग का गठन भी किया गया था।

बताते चलें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 15 अगस्त 2019 को राज्य में जातिगत आरक्षण में बदलाव की घोषणा की थी। इसमें एसटी के 32 फीसद आरक्षण को यथावत रखते हुए एससी का 12 से बढ़कर 13 और ओबीसी का 14 से सीधे 27 फीसद बढ़ाने की घोषणा की गई थी। इसके बाद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10 फीसद आरक्षण की घोषणा की गई। हालांकि, सरकार के इस फैसले को कोर्ट मे चुनौती दी गई है। इसके बाद सरकार ने सर्वे की प्रक्रिया शुरू की है।

अभी यह तय नहीं हो पाया है कि इस फैसले को कब तक लागू करने की सरकार की मंशा है। लेकिन कानूनी अड़चनों को देखते हुए इसे अभी सियासी लॉलीपॉप से ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है ।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!