तंत्र-मंत्र भी कराते थे छत्तीसगढ़ के एडीजी जीपी सिंह, छापेमारी में मिली डायरी ने उगले राज

रायपुर।

आय से अधिक संपत्ति मामले में छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) गुरजिंदर पाल सिंह (जीपी सिंह) के कई ठिकानों पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की छापेमारी में अधिकारियों को एक डायरी मिली है। इसमें पुलिस महकमे के बड़े अधिकारियों के खिलाफ तंत्र-मंत्र कराने का राज खुला है। तीन दिनों की जांच में अब तक करीब 10 करोड़ रुपये की जीपी सिंह की चल-अचल संपत्ति का पता चला है।

एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि डायरी में अधिकारियों, नेताओं और मीडियाकर्मियों के नाम कोडवर्ड में लिखे गए हैं। डायरी के एक पन्ने में लिखा है कि थाईलैंड से 20 पैर वाला कछुआ आ गया है, जिसकी बलि देने के बाद विरोधियों के ग्रह भारी हो जाएंगे। उसके पास इतनी ताकत आ जाएगी कि कुछ भी कर सकता है। सूत्रों की मानें तो कुछ अधिकारियों का नाम कोडवर्ड में छोटा टकला, अनोपचंद, त्रिलोकचंद रखा गया है। डायरी में कई आइएएस और आइपीएस के नाम भी लिखे हैं।

गौरतलब है कि एसीबी व ईओडब्ल्यू ने गुरुवार से जीपी सिंह के बंगले सहित 15 ठिकानों की जांच शुरू की थी। जांच शनिवार देर रात तक चलती रही। जांच में विदेश में बैंक खाते और निवेश संबंधी अहम दस्तावेज मिले हैं। कनाडा, ब्रिटेन सहित विदेश में बसे रिश्तेदारों के जरिये निवेश की जानकारी की भी जांच हो रही है।

वार्षिक रिपोर्ट में केवल दो संपत्तियों का उल्लेख

सरकारी सेवकों को प्रति वर्ष अपनी अचल संपत्ति की जानकारी (आइपीआर) सरकार को देनी पड़ती है। एडीजी जीपी सिंह अपने आइपीआर में केवल दो अचल संपत्तियों का उल्लेख करते हैं। इसमें से एक भोपाल के हुजूर में 10 हजार वर्गफीट और दूसरा रायपुर के धरमपुरा में चार हजार वर्गफीट का प्लाट। दोनों प्लाट की कीमत 10-10 लाख रुपये बताई है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!