छतरपुर से जबलपुर महुआ बेचने आए युवक से 1.73 लाख रुपए हड़प लिए, 24 घंटे में हुआ गिरफ्तार

एक वर्ष पहले छिंदवाड़ा के चौरई में डकैती की साजिश रचते हुए गिरफ्तार आरोपी अब ठगी के प्रकरण में दबोचा गया। आरोपी छतरपुर से महुआ बेचने जबलपुर आए एक युवक से 1.73 लाख रुपए हड़प कर फरार हो गया। शिकायत पर माढ़ोताल और क्राइम ब्रांच पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से ठगी की पूरी रकम भी जब्त कर लिए।

माढ़ोताल पुलिस के मुताबिक किवलारी रामजानकी छतरपुर निवासी बालकृष्ण साहू ने आरोपी भूकम्प कालोनी के पास परसवाड़ा रामबाबू के खिलाफ 30 जून को एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपी रामबाबू अग्रवाल के कहने पर वह 28 जून को बड़ा मलहरा के चक्रेश असाटी के वाहन यूपी 95 बी 4296 में 31 कुंतल 60 किलो महुआ बेचने जबलपुर निकला था।

29 जून की सुबह 10 बजे वह कटंगी बाईपास के पास मिला। श्रीराम धर्मकांटा में तौल कराया और बोला कि यहां की बजाए सौदा धूमा सिवनी में बिकने की बात तय हुई है। बालकृष्ण ने भाड़ा की बात रखी तो बोला कि चिंता मत करो, पैसे वह दे देगा।
 

धूमा में व्यापारी से पैसे लेकर हो गया फरार

आरोपी बालकृष्ण को लेकर धूमा में पवन ट्रेडर्स की दुकान पर ले गया। वहां उसके महुआ के एवज में दुकानदार ने 1 लाख 73 हजार 800 रुपए उसे दिए। उसने खुद पैसे रख लिए। बोला कि चलो रास्ते में दे देंगे। फिर अचानक पैसे लेकर भाग गया। रामबाबू से बालकृष्ण ने मोबाइल पर बात की तो बोला कि उसे व्यापारी से बात करने से मना किया था, तुमने बात क्यों की? अब वह पैसा नहीं देगा। पीड़ित बालकृष्ण की शिकायत पर माढ़ोताल पुलिस ने धोखाधड़ी व अमानत में ख्यानत का प्रकरण दर्ज किया।
 

8 सेकेंड के वीडियो शूट से पुलिस ने ढूंढ निकाला

बालकृष्ण के पास आरोपी का मोबाइल नंबर और 8 सेकेंड का एक वीडियो शूट था, जो उसने धूमा में व्यापारी के संग बनाई थी। माढ़ोताल और क्राइम ब्रांच पुलिस इसी क्लू की मदद से उसकी तालश में जुटी थी। संजीवनी नगर थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने आरोपी की फोटो पहचान ली। बताया कि यह चिटलर है और लोगाें से पैसे हड़प कर जुआ खेलता है।

उक्त आरक्षक के साथ क्राइम ब्रांच पुलिस उसके घर पहुंची तो वह गायब मिला। इसके बाद क्राइम ब्रांच उसकी तलाश में जुटी रही। मोबाइल टॉवर लोकेशन के आधार पर एक जुलाई गुरुवार को क्राइम ब्रांच ने उसे तीन पत्ती पुराना बस स्टैंड में सूर्या होटल के पास से दबोच लिया।
 

सागर का रहने वाला है रामबाबू

पूछताछ में पता चला कि आरोपी रामबाबू मूलत: राहतगढ़ रामनगर सागर का रहने वाला है। वह परसवाड़ा कॉलोनी में कुछ दिनों से रह रहा है। उसने शादी नहीं की है, लेकिन मुस्लिम महिला और उसके तीन बच्चों के साथ बतौर पति व पिता बनकर रह रहा था। आरोपी के पास से टीम ने हड़पे गए एक लाख 73 हजार 800 रुपए भी जब्त कर लिए। पूछताछ में सामने आया कि तेंदूखेड़ा निवासी दिनेश साहू से भी इसी तरह 1.30 लाख रुपए हड़प लिए हैं। आरोपी रामबाबू को दिसंबर 2020 में छिंदवाड़ा की चौरई पुलिस ने डकैती की साजिश रचते हुए गिरफ्तार किया था। जनवरी में जमानत पर छूटा था।

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!