उत्तरप्रदेश में खोले जाएंगे सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स और जिम

लखनऊ ।

कोरोना संक्रमण के कम होते मामलों को देखते हुए अब उत्तरप्रदेश में सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स व जिम आदि को खोलने की इजाजत दे दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। अब राज्य में 5 जुलाई से सभी मल्टीप्लेक्स व जिम आदि खोल दिए जाएंगे। हालांकि इस दौरान सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी होगा। उत्तरप्रदेश में सिनेमाहॉल संचालक लंबे समय में मल्टीप्लेक्सृ व सिनेमाघरों आदि को खोलने की मांग कर रहे थे क्योंकि लॉकडाउन के कारण लंबे समय से उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा था। गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश में मार्केट, धर्मस्थल और रेस्टोरेंट आदि को खोलने की अनुुमति पहले ही दी जा चुकी है। ऐसे में अब यह भी संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में यदि कोविड-19 महामारी को लेकर स्थिति नियंत्रित रहती है तो स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षा संस्थान भी खोले जा सकते हैं।

उत्तरप्रदेश में कोरोना संक्रमण दर काफी कम

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर अब काफी कम हो चुकी है। यदि गुरुवार की बात की जाए तो 1 दिन में 2.67 लाख टेस्ट किए गए थे और सिर्फ 147 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए थे। उत्तरप्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर घटकर 0.06 प्रतिशत रह गई थी। यही कारण है कि राज्य सरकार ने मल्टीप्लेक्स, सिनेमाघर व जिम खोलने की अनुमति दे दी है।

उत्तरप्रदेश में जारी रहेगा वीकेंड लॉकडाउन

गौरतलब है तमाम छूट के बावजूद उत्तरप्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में कोरोना से निपटने के लिए टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट की नीति पर काम किया है। उत्तर प्रदेश में अभी तक कोरोना महामारी की जांच के लिए 5.81 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं और प्रदेश में अभी तक 16.80 लाख लोग ठीक हो चुके हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!