हवा में अटकी 149 यात्रियों की जान, सिग्नल न मिलने पर एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

हवा में आई तकनीकी खराबी के चलते बहरीन से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। सिग्नल मिलने में हो रही थी दिक्कत के चलते विमान के पायलट ने तुरंत इसे उतारने का फैसला लिया। अचानक हुई लैंडिंग के चलते विमान में सवार लोगों के बीच अफरा- तफरी मच गई।

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर कराई गई लैंडिंग
बहरीन से दिल्ली जा रही फ्लाइट में 149 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार पायलट को एहसास हुआ कि प्लेन में कुछ तकनीकी खराबी है. फिर तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी से संपर्क साध कर दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर लैंडिंग करवाई गई। यह घटना वीरवार सुबह की बताई जा रही है।

पायलट ने दिया सूझ-बूझ का परिचय दे
पायलट ने बड़ी ही सूझ-बूझ का परिचय देते हुए विमान को सावधानी के साथ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया। उन्होंने सबसे पहले दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर एटीसी से संपर्क किया और तत्काल विमान के इमरजेंसी लैंडिंग करवाने की सूचना दी। बाद में तमाम यात्रियों को विमान के क्रू मेंबर के साथ सुरक्षित निकाल लिया गया।

विमान को सिग्नल मिलने में हुई दिक्कत
विमान के इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही तत्काल एक रनवे को खाली करवाया गया। एयरपोर्ट के फायर टेंडर और एंबुलेंस की गाड़ियों को रनवे के पास भेज दिया गया। सुबह करीब 8.05 बजे पायलट ने विमान को रनवे पर सुरक्षित लैंड करवा लिया। बताया जा रहा है एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-940 में सिग्नल हाईड्रोलिक फेल की समस्या देखने को मिली थी. इसी वजह से विमान को सिग्नल मिलने में दिक्कत हो रही थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!