जानें कब से कब तक है इस साल श्रावण का महीना

सावन के पावन महीने में शिव भक्त हरिद्वार, सुल्तानगंज समेत विभिन्न जगहों पर कांवड़ लेने पहुंचते हैं. वहां से गंगाजल भरकर वे पैदल यात्रा करते हुए अपने गांवों में पहुंचते हैं पारंपरिक मंदिर में बने शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं. सावन में ही हरियाली तीज, रक्षा बंधन जैसे त्योहार भी आते हैं. सावन में सोमवार का विशेष महत्व होता है. माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं. इसलिए शिवभक्त इस दिन व्रत रखकर भोले शंकर की आराधना करते हैं सुबह-सुबह मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं. दिन भर भोले बाबा को याद करते हैं शाम को विधि विधान के साथ व्रत खोलते हैं.
हिंदू पंचांग के मुताबिक इस बार सावन में कुल 4 सोमवार पड़ेंगे. सावन का पहला सोमवार 26 जुलाई को होगा. वहीं दूसरा सोमवार 2 अगस्त तीसरा 9 अगस्त को पड़ेगा. सावन का चौथा अंतिम सोमवार 16 अगस्त को होगा. इन चारों सोमवार पर हर साल की तरह इस बार भी मंदिरों में रौनक रहने की पूरी उम्मीद है. सावन में भगवान शिव की पूजा में कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. भोले शंकर की पूजा में कभी भी केतकी के फूलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इसके अलावा तुलसी के पत्तों का भी भगवान शिवजी को अर्पण नहीं किया जाता. शिवलिंग पर कभी नारियल का पानी नहीं चढ़ाना चाहिए. भगवान शिवजी को हमेशा कांसे या पीतल के बर्तन से जल चढ़ाना चाहिए.
कहते हैं कि देव-असुर संग्राम में समुद्र मंथन से विष निकला था. इस विष से सृष्टि को बचाने के लिए भोले शंकर ने उसे पी लिया था. विष के प्रभाव से उनका शरीर बहुत ही ज्यादा गर्म हो गया था जिससे शिवजी को काफी परेशानी होने लगी थी. भगवान शिव को इस परेशानी से बाहर निकालने के लिए इंद्रदेव ने जमकर वर्षा की. कहते हैं कि यह घटनाक्रम सावन के महीने में हुआ था. तभी से यह मान्यता है कि सावन के महीने में शिव जी ज्यादा प्रसन्न रहते हैं भक्तों का कष्ट दूर करते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    इन पांच राशि के लोगों को शुभ योग बनने से मिल सकता है जबरदस्त फायदा

    आज 4 जुलाई, शुक्रवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज की तिथि आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज के राशिफल चंद्र राशि के आधार पर…

    कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

     सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!