100 करोड़ वसूली मामले में IPS अधिकारियों से होगी पूछताछ

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से जुड़े 100 करोड़ रुपये की वसूली मामले में अदालत ने उनके दो सहायकों की हिरासत छह जुलाई तक बढ़ा दी। ED ने देशमुख के निजी सचिव संजीव पलांडे और निजी सहायक कुंदन शिंदे को 26 जून को गिरफ्तार किया था। इससे पहले नागपुर और मुंबई में NCP नेता देशमुख और उनके सहायकों के परिसरों पर छापेमारी की गई थी। दोनों सहायकों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया था। अदालत ने मामले में आगे जांच के लिए छह जुलाई तक ईडी को उन्हें हिरासत में रखने की अनुमति दे दी।

पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ की वसूली का रैकेट चलाने का आरोप के बाद, मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही इंफोर्समेंट डिरेक्टोरेट ने देशमुख के पीएस संजीव पलांडे और पीए कुंदन शिंदे की कस्टडी बढ़ाने के लिए कोर्ट में पेश किया था। ED ने कोर्ट को बताया कि उन्हें इन आरोपियों से कुछ और पूछताछ करनी है, इस वजह से उनकी 7 दिनों की कस्टडी की मांग की। ED ने कोर्ट को बताया को पुलिस सेवा से निकाले गए अधिकारी सचिन वाझे ने बताया कि उसने इन दोनों को तीन बार पैसे दिए थे। अभी ये पता नहीं चला है कि ये सारे पैसे अनिल देशमुख तक कैसे पहुंचते थे, क्योंकि यह पैसे कैश में आये थे।

ये मामला अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग से भी जुड़ा है। ED ने बताया कि जांच में यह भी पता चला है कि कई आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर अनिल देशमुख ने किया है। पलांडे ने भी बताया कि आईपीएस ट्रांसफर में अनिल देशमुख की भूमिका है। आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर से जुड़ी एक लिस्ट भी ED को मिली है। इसी सिलसिले में अब तमाम आईपीएस अधिकारियों को बुलाया जाएगा और इन आरोपियों के साथ बैठाकर भी पूछताछ होगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!