लद्दाख-कारगिल के राजनीतिक दलों से साथ केंद्र की चर्चा, पूर्ण राज्य का दर्जा देने की उठी मांग

जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक दलों के साथ सर्वदलीय बैठक के बाद केंद्र सरकार ने आज करगिल और लद्दाख की पार्टियों और सिविल सोसायटी सदस्यों से बातचीत की। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जीके. रेड्डी से मुलाकात के दौरान लद्दाख के प्रतिनिधिमंडल ने लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग की है।

बैठक का एजेंडा साफ नहीं
जानकारी के अनुसार कुल 11 नेता इस मीटिंग के लिए गृह मंत्रालय पहुंचे थे, जिसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस, भाजपा समेत अन्य स्थानीय पार्टी, संगठनों के नेता मौजूद रहे। इस दौरान लद्दाख क्षेत्र में विकास कार्यों और लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने पर बात हुई। इस बैठक में लद्दाख के पूर्व सांसदों को भी आमंत्रित किया गया है। बैठक से पहले केडीए के सह-अध्यक्ष असगर अली करबलाई ने कहा कि वह केंद्र से किसी भी शर्त के साथ बातचीत करने को तैयार हैं लेकिन कारगिल के सभी संगठन इस बात पर एक मत है कि छठे शेड्यूल या कोई और कानून उनको मंज़ूर नहीं है।

जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ बैठक कर चुकी है सरकार
अली करबलाई ने कहा कि वह लद्दाख को पूर्ण राज्य के रूप में देखना चाहते हैं। अगर 1975 में ढाई लाख जनसंख्या पर सिक्किम को राज्य का दर्जा मिल सकता है तो तीन लाख की आबादी वाले लद्दाख को क्यों नहीं मिल सकता। याद हो कि इससे पहले इससे पहले प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के 8 राजनीतिक दलों के 14 नेताओं के साथ करीब साढ़े तीन घंटे तक बैठक की थी, जिसमें अधिकांश नेताओं ने पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने और विधानसभा चुनाव कराने की मांग उठाई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!